UP News: तेज रफ्तार कार की टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, लखीमपुर खीरी में हादसा

Lakhimpur News: यूपी के लखीमपुर में पलिया से बिजुआ की ओर जा रहे एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी युवक काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे।

Lakhimpur News: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार देर रात दो बजे भीषण हादसा हो गया। भीरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। टक्‍कर इतनी तेज थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक कई फीट उछलकर दूर जा गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। रात होने के कारण काफी देर तक तीनों सड़क पर घायल पड़े रहे। कार सवार हादसे के बाद फरार हो गया। सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

टक्कर के बाद नहर में उतरी कार

हादसा इतना भीषण था कि कार टक्कर मारने के बाद बैलेंस खो बैठी और सीधे नहर में जा घुसी। बताया जा रहा है कि कार में बैठे लोग वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही हैं ताकि कार मालिक और ड्राइवर की पहचान की जा सके।

ये भी पढ़े- UP में Rent Agreement पर स्टांप और रजिस्ट्रेशन फीस में राहत

तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

हादसे में जिन तीन युवकों की मौत हुई, उनकी पहचान रोहित गुप्ता, हाशिव और संदीप शुक्ला के रूप में हुई है। रोहित गुप्ता पहड़ियां गांव का रहने वाला था, जबकि तीनों युवक एक ही बाइक से पलिया से खीरी लौट रहे थे। परिवारों को जैसे ही हादसे की खबर मिली, घरों में कोहराम मच गया। परिजन सदमे में हैं और इलाके में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़े- UP में वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब आवेदन की जरूरत नहीं, फैमिली ID से स्वतः स्वीकृति

 

Back to top button