UP News: स्कूटी–डंपर टक्कर में तीन छात्राओं की मौत, 2 के शव जमीन से चिपके

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, मऊ और बागपत में हुए दर्दनाक हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. कहीं तीन छात्राओं की जिंदगी एक झटके में खत्म हो गई। 

UP Road Accident: यूपी के लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा हो गया। स्कूटी पर सवार होकर गोला जा रहीं तीन छात्राओं को एक ट्रक ने रौंद दिया। घटना के बाद तीनों छात्राएं बुरी तरह से घायल हो गईं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

ट्रक ने सामने से रौंद दिया

कॉलेज से लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करके ट्रक ने उनको सामने से रौंद दिया। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। हादसे में मरने वाली छात्राओं की पहचान साहिबा, खदीजा और दीदार के रूप में हुई। हादसा शनिवार दोपहर को गोला-खुटार नेशनल हाइवे पर थाना हैदराबाद के पास हुआ।

ये भी पढ़े- UP News: नोएडा में सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, सिर कटी लाश का हुआ खुलासा

गोला विधायक अमन गिरि ने पुलिस प्रशासन और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर 2 दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में छह लोगों की मौत होना बेहद चिंता का विषय है। जल्द ही स्कूल-कॉलेजों से लेकर सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़े- UP News: तेज रफ्तार कार की टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, लखीमपुर खीरी में हादसा

तीनों छात्राओं की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां अपनी-अपनी बेटियों के शवों को देखकर परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। वहीं पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Back to top button