UP News: पति की शादी में पहुंच गई पहली पत्नी, स्टेज पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा…

Basti Ka Viral Video: यूपी के बस्ती जिले एक शादी में खूब हंगामा हुआ है। पति की दूसरी शादी में पहुंची पहली पत्नी ने जमकर बवाल किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Basti Ka Viral Video: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में पड़ने वाले बस्ती जिले की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। यह मामला जनपद के पैकोलिया थानाक्षेत्र के पिरैला गांव का बताया जा रहा है। जहां पति की दूसरी शादी के दौरान, एक पत्नी फूल सबूत के साथ जयमाला स्टेज पर पहुंच जाती है और वहीं हंगामा शुरू कर देती है। महिला कहती है कि बिना उसे तलाक दिए ही, पति दूसरी शादी कर रहा है। घटना के संबंध में पैकोलिया थाना प्रभारी ने कहा – पहली पत्नी के आरोप गंभीर हैं। बिना तलाक के दूसरी शादी कानूनी रूप से अमान्य है।

शादी में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

रेशमा का कहना है कि दोनों के बीच कुछ विवाद जरूर हुआ था, लेकिन तलाक नहीं हुआ है। ऐसे में विनय दूसरी शादी नहीं कर सकता. रेशमा ने बताया कि जैसे ही विनय की दूसरी शादी की जानकारी उसे मिली, वह तुरंत कार्यक्रम स्थल पहुंच गई और पूरे मामले का खुलासा किया। वजह पूछने पर उसने कहा – मेरी शादी इस आदमी से 3 साल पहले हुई थी। मेरे पास शादी की तस्वीरें, वीडियो और मैरिज रेजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट है। हालांकि, आदमी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा – मैं इस महिला को नहीं जानता, मेरी कभी शादी नहीं हुई।

ये भी पढ़े- UP News: EX गर्लफ्रेंड को जबरन KISS करने की कोशिश, लड़की ने शख्स की काटी जीभ…

मौके पर पहुंच पुलिस ने शादी रुकवाई

घटना बढ़ने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी. दूल्हा विनय वहां से बच नहीं सका और पुलिस उसे थाने ले आई. एडिशनल एसपी श्यामाकांत ने बताया कि पहली पत्नी ने लिखित शिकायत दी है और आरोप लगाया है कि उसका पति बिना तलाक के दूसरी शादी कर रहा था.

ये भी पढ़े- Lucknow News: एक्स बॉयफ्रेंड पर किया झूठा रेप केस, कोर्ट ने महिला को सुनाई सजा

दोनों पक्षों ने फिलहाल कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने तक शादी न करने पर सहमति जताई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है.

ये भी पढ़े- Lucknow News: शहीद पथ पर स्कॉर्पियो चालक की सनक, ट्रैफिक पुलिस को टाँगकर घुमाया

 

Back to top button