
UP में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत… पहली दिसंबर से शुरू होगी विशेष अभियान
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बिजली बिल राहत योजना 2025-26 लागू करने का ऐलान किया है। यह योजना 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी और घरेलू तथा व्यावसायिक दोनों तरह के उपभोक्ताओं को लाभ प्रदान करेगी।
योजना के प्रमुख लाभ
- दो किलोवॉट तक के घरेलू उपभोक्ताओं और एक किलोवॉट तक के दुकानदारों को मूलधन में 25% तक की छूट।
- बकाया बिल पर 100% ब्याज (सरचार्ज) माफी।
- बिल को आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा।
- बढ़े हुए बिलों को सिस्टम द्वारा औसत खपत के हिसाब से घटाने का विकल्प।
यह भी पढ़ें…
UP में नई भूखंड नीति… औद्योगिक प्लॉट के आबंटन में बड़ा बदलाव
बिजली चोरी और मुकदमों में राहत
योगी सरकार ने योजना में बिजली चोरी के मामलों में राहत देने का प्रावधान रखा है। उपभोक्ताओं को ऐसे मामलों में मुकदमों से भी छुटकारा मिलेगा। योजना के तहत जल्दी आवेदन करने पर अधिक छूट का लाभ भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें…
UP News: ओवरब्रिज तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर, बाराबंकी में टला हादसा
रजिस्ट्रेशन और जानकारी
- उपभोक्ता www.uppcl.org, UPPCL Consumer APP, बिजली निगम के कार्यालय, फिनटेक एजेंट, मीटर रीडर या जनसेवा केंद्र के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन फीस 2,000 रुपए निर्धारित की गई है, जो बिल में समायोजित कर दी जाएगी।
- अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 नंबर डायल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें…





