
UP News: लिव इन में घिनौना अपराध, प्रेमी ने प्रेमिका की नाबालिग बेटी से की हैवानियत
Minor Girl Raped: कानपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रह ही महिला की बेटी से हैवानियत हुई। महिला के प्रेमी ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। साथ ही मां को बताने के लिए धमकी भी दी।
Minor Girl Raped: उत्तर प्रदेश के कानपुर में लिव इन रिलेशनशिप का एक खौफनाक सच सामने आया है। एक महिला के साथ रह रहे उसके प्रेमी ने महिला की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया। महिला का कहना है कि जब वह काम पर जाती थी तो उसका प्रेमी उसकी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाता था। यही नहीं प्रेमी ने मुंह खोलने पर मां-बेटी को मार डालने की धमकी भी दी थी।
पिछले एक साल से कर रहा था रेप
मूलरूप से दिल्ली पश्चिमी की रहने वाली महिला के मुताबिक करीब 15 साल पहले उसका विवाह विकास नाम के युवक से हुआ था, जिससे एक बेटा और एक बेटी हैं। आठ साल पहले पति विकास ने उसे छोड़ दिया और बेटे को अपने साथ ले गया। इसके बाद वह बेटी को लेकर जाजमऊ के जखई बाबा मुहल्ले में आकर किराए पर रहने लगी। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात भेलपूरी का ठेला लगाने वाले अजीत से हुई।
ये भी पढ़े- शादी से कुछ घंटे पहले SIR कर रहे BLO ने की आत्महत्या, परिजनों ने बताया काम का दवाब…
नाबालिग बेटी जबरन शारीरिक संबंध
बातचीत के दौरान उनके बीच करीबियां बढ़ गई। इसके बाद वह अजीत के साथ ही लिव इन में रहने लगी। आरोप है कि उसके काम पर जाने के बाद आरोपित अजीत उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। करीब एक साल तक उसने डरा-धमकाकर बेटी से दुष्कर्म किया। उसकी हरकतों से तंग आकर बेटी ने आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद जाकर पुलिस से शिकायत की।
ये भी पढ़े- UP News: माथा चूम कर लगाया गले, फिर…आशिक ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट
इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी के बारे में पूरी जानकारी की जा रही है। जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े- UP News: शारदा नहर में गिरी ऑल्टो कार, गेट लॉक होने से 5 की दर्दनाक मौत





