
UP News: कानपुर में हादसा, लग्जरी बस में लगी आग; कूदकर लोगों ने बचाई जान…
Kanpur Bus accident: दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस में अचानक लगी आग यात्रियों ने चलती बस से कूदकर बचाई जान ओवरलोडिंग और शॉर्ट सर्किट पर उठे बड़े सवाल।
Kanpur Bus accident: यूपी के कानपुर में शुक्रवार सुबह नौबस्ता-रामादेवी नेशनल हाईवे पर एक चलती बस में अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में आग बस में बुरी तरह से फैल गई, जिससे बस में सवार यात्रियों को बाहर निकलने में काफी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा. कुछ यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई. बाहर आए यात्रियों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे बाकी लोगों को सुरक्षित निकाला.
घबराकर चलती बस से कूदे यात्री
वहीं, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी. यात्रियों के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे के आसपास करीब 35 यात्रियों से भरी एक बस दिल्ली से बनारस की ओर जा रही थी. इस दौरान रामादेवी चौराहे के पास अचानक बस में आग लग गई, फिर कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. बस में रखा सामान धू-धूकर के जलने लगी.
ये भी पढ़े- स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के GM का निधन; IAS अधिकारियों को ट्रेनिंग देते समय घटना…
पुलिसकर्मियों ने जलती बस में घुसकर बचाईं जिंदगियां
इस दौरान बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया. कई किलोमीटर दूर से आग की लपेट और धुएं का गुब्बार लोगों को आसमान में उठता हुआ नजर आया. इस बीच कुछ यात्री खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई. वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. यात्रियों के मुताबिक, बस के ऊपर रखे सामान की वजह से यह भीषण अग्निकांड हुआ है.
ये भी पढ़े- निजी अस्पताल ने बिल न मिलने पर रोका बच्ची का शव, विधायक के हस्तक्षेप से मिला न्याय
आखिर बस में आग लगी कैसे?
घटना के बाद CFO दीपक शर्मा ने 6 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं, लेकिन नेशनल हाईवे पर जाम होने से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में काफी देर लगी। करीब 1 घंटे बाद आग नियंत्रित हुई, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट कारण मानकर चल रहे हैं, लेकिन ओवरलोडिंग और खतरनाक सामान ने आग को बेहद तेज़ी से फैलाया।
ये भी पढ़े- UP News: ब्रह्माकुमारीज समागम में लखनऊ पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, CM योगी ने किया स्वागत





