UP News: बारात में डांस को लेकर खूनी खेल; DJ संचालक की गोली मारकर हत्या

Hardoi News: हरदोई में दूल्हे के जीजा ने म्यूजिक नहीं बजाने पर डीजे संचालक को गोली मारकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हे का जीजा और उसका बड़ा भाई रात 12 बजे जगुआर कार से पहुंचे थे।

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में ऐसा कांड हुआ जिसने सबको हिल कर रख दिया। दरअसल, बारात में देर रात डीजे बंद करने के विवाद में दूल्हे के जीजा ने डीजे संचालक के पिता को दो गोली मारकर हत्या कर दी. गोली चलाने के बाद आरोपी अपनी जगुआर कार छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने डीजे संचालक की शिकायत पर दूल्हे के जीजा और उसके भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

फायरिंग होते ही बारात में हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हे का जीजा और उसका बड़ा भाई रात 12 बजे जगुआर कार से पहुंचे थे। दोनों डांस करने के लिए डीजे फ्लोर पर गए और म्यूजिक बजाने को कहा। सरकारी आदेश का हवाला देते हुए जब डीजे संचालक ने मना किया, तो वे गाली-गलौज पर उतर आए। धमकाते हुए जीजा ने अपने बड़े भाई से कहा— “असलहा निकालो, गोली मारो… वकीलों से निपटा दूंगा।”

फिर उसने खुद पिस्टल निकाली और डीजे संचालक पर गोली चला दी। गोली पेट में लगी। फायरिंग होते ही बारात में हड़कंप मच गया। कुछ लोग डीजे संचालक को लेकर अस्पताल के लिए दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े- UP News: कानपुर में हादसा, लग्जरी बस में लगी आग; कूदकर लोगों ने बचाई जान…

बरात लखनऊ से आई थी। बारात में बरगदी निवासी अमित का डीजे लगा था। अमित अपने पिता पुत्तीलाल (45) के साथ डीजे चलाने गया था । रात में लगभग 12:00 बजे डीजे बंद कर दिया। दूल्हे के जीजा आकाश गौतम अपने बड़े भाई अखिलेश गौतम के साथ डीजे बजाने को लेकर विवाद करने लगे। इसी दौरान आकाश ने अपने भाई अखिलेश के कहने पर तमंचे से पुत्तीलाल लाल को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े- स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के GM का निधन; IAS अधिकारियों को ट्रेनिंग देते समय घटना…

 

Back to top button