Noida: सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड को PG में घुसकर गोली मारी, पिस्टल लहराते हुए भागा

Noida PG Shooting: नोएडा में एक युवक ने पीजी में घुसकर गर्लफ्रेंड को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग कमरे में पहुंचे। देखा तो जमीन पर युवती की लाश पड़ी थी। पीजी संचालक ने फौरन फोन करके पुलिस को सूचना दी।

Noida PG Shooting: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के पीजी में घुसकर गोली (Boyfriend Ne Ki Girlfriend Ki Hatya) मार दी। जिससे प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई।  जिसके बाद पीजी संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस अपनी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई।

पिस्टल लहराते हुए भाग बॉयफ्रेंड

यह पूरा मामला फेस 2 थाना क्षेत्र का है। यहां एक बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से बहस के बाद पीजी में घुसकर उसे गाोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पीजी में हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़े- UP News: कोरियर की आड़ में सेक्स रैकेट, डिमांड व्हाट्सएप पर; सप्लाई दिल्ली तक

बहस के बाद वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जो कि अमरोहा जिले के आदमपुर गांव की रहनी वाली थी और याकूबपुर गांव के एक पीजी में रहती थी। बिहार के आरा में रहने वाले कृष्णा नाम के युवक के साथ उसका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और युवक ने पीजी पहुंचकर उसे गोली मार दी। इसके बाद पिस्टल लहराते हुए वहां से भाग निकला।

ये भी पढ़े- UP News: लाइसेंसी राइफल साफ करते समय चली गोली, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौके पर मौत

इधर गोली की आवाज सुनकर पीजी में सनसनी फैल गई। पीजी संचालक और वहां रहने वाली अन्य युवती जब मौके पर पहुंची, तो सोनू की लाश जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। साथ ही हत्यारे की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है।

ये भी पढ़े- UP News: बारात में डांस को लेकर खूनी खेल; DJ संचालक की गोली मारकर हत्या

 

 

Back to top button