
UP Crime News: सिरफिरे ने अपलोड किए चाइल्ड पोर्नोग्राफी…, कृष्णानगर का मामला
UP Crime News: लखनऊ के कृष्णानगर थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई आलमबाग के न्यू सरदारी खेड़ा निवासी प्रवीन बजाज के खिलाफ की गई है।
UP Crime News: सोशल मीडिया पर एक सिरफिरा मोबाइल से चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो और फोटो अपलोड कर रहा था। डीजी साइबर क्राइम के आदेश पर साइबर क्राइम सेल ने जांच की। सिम के ग्राहक आवेदन पत्र (कैफ) के आधार पर उपनिरीक्षक ने कृष्णानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर पी.के. सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कृष्णानगर थाने में तैनात दरोगा विजय प्रताप सिंह ने प्रवीन बजाज पर यह आरोप लगाया है।
चाइल्ड पोर्नोग्राफी की शिकायत
साइबर क्राइम पोर्टल नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) के माध्यम से डीजी साइबर क्राइम बिनोद कुमार सिंह को चाइल्ड पोर्नोग्राफी की एक शिकायत भेजी गई थी, जिसमें एक मोबाइल नंबर और मेल आईडी का जिक्र था। आरोप था कि उक्त नंबर और आईडी से सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी संबंधित वीडियो व फोटो अपलोड की जा रही हैं। निर्देश पर साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू की, जिसमें उक्त आईडी से चार वीडियो और फोटो मिलने की पुष्टि हुई।
ये भी पढ़े- UP News: महिला सिपाही ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव
प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रवीन बजाज ने बच्चों से जुड़े चार अश्लील वीडियो और फोटो पोस्ट किए थे। जांच पूरी होने के बाद दरोगा विजय प्रताप सिंह ने कृष्णानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।
ये भी पढ़े- KGMU में महिला प्रोफेसर से छेड़छाड़, विभाग के ही डॉक्टर पर आरोप





