IIM रोड पर भीषण हादसा… तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो की मौत, कई घायल

Lucknow Accident: राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। आईआईएम रोड पर स्थित आरआर लॉन के सामने एक तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुबह के समय हुआ दिल दहला देने वाला हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह उस समय हुआ जब सड़क पर सामान्य आवाजाही चल रही थी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कई वाहन सड़क किनारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी मची रही।

घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में जारी
हादसे में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लाखों की फेंसिंग चोरी, कई किलोमीटर कंटीले तार गायब

पुलिस ने किया स्थल का निरीक्षण, जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की लापरवाही व हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें…

UP News: कानपुर में हाईस्कूल टापर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस मान रही पढ़ाई का प्रेशर

स्थानीय लोगों में रोष
स्थानीय निवासियों ने बताया कि आईआईएम रोड पर तेज रफ्तार अक्सर खतरा बनी रहती है। कई बार शिकायतों के बावजूद गति नियंत्रक उपाय पर्याप्त रूप से लागू नहीं किए जाते।

यह भी पढ़ें…

UP के ‘मेडिसिन मैन’ का बड़ा कदम… मेगा हेल्थ कैंप में 1500+ मरीजों को मिला निःशुल्क इलाज

Back to top button