UP News: कानपुर में हाईस्कूल टापर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस मान रही पढ़ाई का प्रेशर

Kanpur News: एक हाईस्कूल टॉपर छात्र ने प्री-बोर्ड परीक्षा के तनाव में आकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना छात्रों पर परीक्षा के बढ़ते दबाव को दर्शाती है, जिससे उनमें तनाव और चिंता बढ़ रही है।

Kanpur News: हाईस्कूल में 97.40 फीसदी नंबर लाकर कानपुर में सिटी टॉप करने वाले 12वीं के छात्र रौनक पाठक ने सोमवार सुबह गोविंदपुरी स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर वह तनाव में था। रौनक मानो रात में आत्महत्या का अलार्म लगाकर सोया था। सुबह साढ़े छह बजे मोबाइल पर अलार्म बजते ही वह घर से बाइक से निकल गया और गोविंदपुरी स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसने एक दिन पहले चचेरे भाई से अंग्रेजी के पेपर की तैयारी न होने की बात भी कही थी।

रौनक का कहीं पता नहीं चला

छात्र के पिता आलोक पाठक प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पिता और बड़ी बहन मिनी है। पिता ने बताया कि सुबह 6:30 बजे रौनक बाइक लेकर कहीं निकला था। जब रौनक काफी देर तक नहीं लौटा तो उसे कॉल किया गया, लेकिन रौनक ने फोन रिसीव नहीं किया। जब उसका फोन नहीं उठा तो उसके दोस्तों से संपर्क किया गया। जब उसका कहीं कुछ पता नहीं चला तो परिजन घबरा गए।

बेटे को खोजते स्टेशन पहुंचे माता-पिता

पिता ने बताया कि जब हम लोग उसे खोजने निकले तो रेलवे क्रासिंग के पास उसकी बाइक खड़ी थी। बेटे की लाश देखते ही मां ललिता बेहोश हो गई। वह यही कहती रही कि ऐसा क्या हुआ, जो बेटे ने जान दे दी। हादसे की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि उसकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। इसके साथ ही दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े- Lucknow News: गोमतीनगर में दीवार से सटी मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

‘पढ़ाई के लिए मैंने कभी अपने बेटे को नहीं डांटा’

इकलौते बेटे की मौत से पिता आलोक पाठक रो-रोकर बेहाल हैं। वह बार-बार यही कहते रहे ‘मैंने तो अपने बेटे को पढ़ाई के लिए कभी डांटा ही नहीं। न ही उससे कभी पढ़ने को कहा। वह खुद ही पढ़ाई के प्रति इतना गंभीर रहता था कि कुछ कहने की जरूरत ही नहीं पड़ती थी’। आलोक ने कहा बेटे ने अपनी मेहनत और लगन की वजह से कानपुर टॉप किया था।

ये भी पढ़े- Auraiya में गोलगप्पे के चक्कर में महिला का जबड़ा लॉक, अस्पताल में भर्ती

किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित साकेत नगर निवासी रौनक पाठक (17) 12वीं का छात्र था। वह बृज किशोरी मेमोरियल इंटर कॉलेज में पढ़ता था। रौनक ने 2023 में 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल पास किया था। रौनक ने जिले में टॉप किया था।

Back to top button