UP News: BJP नेत्री के फ्लैट में सेक्स-रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी

Varanasi News: वाराणसी में भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति अरुण यादव के नाम वाले फ्लैट में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया.

Varanasi News: वाराणसी में भाजपा नेत्री शालिनी यादव के फ्लैट से सेक्स रैकेट (Sex Racket in flat) पकड़ा गया। सोमवार रात पुलिस ने छापेमारी कर 9 लड़कियों और 4 लड़कों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि यहां स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी हो रही थी। ये फ्लैट शालिनी के पति अरुण यादव के नाम पर है। छापेमारी में 9 युवतियां, 4 युवक, 23,000 रुपये और आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर कई पर मुकदमा दर्ज किया गया।

किराये का कमरा बना देह व्यापार का अड्डा

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बड़ा खुलासा हुआ। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG-2) और सिगरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो फ्लैटों से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। ये दोनों फ्लैट भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति अरुण यादव के नाम पर किराए पर दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे इस अवैध धंधे से 9 युवतियों और 4 पुरुषों को हिरासत में लिया।

यूज्ड कंडोम, रजिस्टर और मोबाइल मिले

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से यूज्ड कंडोम, आपत्तिजनक सामान, डिज़िटल डेटा, रजिस्टर और मोबाइल फोन मिले, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर अन्य जगहों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, कई युवतियां बाहर के जिलों से लाई गई थीं और उनसे पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े- UP News: कानपुर में हाईस्कूल टापर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस मान रही पढ़ाई का प्रेशर

शालिनी यादव का नाम भी सुर्खियों में

गौरतलब है कि शालिनी यादव पहले कांग्रेस से मेयर पद की प्रत्याशी रह चुकी हैं और बाद में सपा के टिकट पर वाराणसी लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। उनके पति द्वारा किराए पर दिए गए फ्लैट में इस तरह की गतिविधि पकड़े जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है।

ये भी पढ़े- हनी ट्रैप का खुलासा: आगरा में ड्रिंक में नशा डालकर ब्लैकमेल करने वाले दो गिरफ्तार

फ्लैट के मालिकाना हक की जांच शुरू

स्थानीय लोगों ने बताया कि शक्ति शिखा अपार्टमेंट का फ्लैट किराए पर दिया गया था, जिसके बाद वहां संदिग्ध आवाजाही बढ़ गई थी।
पुलिस अब मालिकाना हक, किरायेदारी अनुबंध और फ्लैट से जुड़े अन्य दस्तावेज़ों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े- UP News: ‘उसके AC की EMI भरता…’, दूसरे लड़के से तय हुई शादी तो प्रेमी ने मारी गोली

लंबे समय से निगरानी, संदेह के बाद हुई कार्रवाई

शक्ति शिखा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 112 में आने-जाने वालों की बढ़ती आवाजाही को लेकर लंबे समय से लोगों ने आपत्ति जताई थी। पुलिस भी लगातार गोपनीय निगरानी कर रही थी। सोमवार रात जैसे ही टीम को पुख्ता सूचना मिली, तुरंत छापा मार कार्रवाई की गई और पूरा रैकेट पकड़ में आ गया।

ये भी पढ़े- IIM रोड पर भीषण हादसा… तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो की मौत, कई घायल

 

Back to top button