UP News: अस्पताल में प्रोटोकॉल… जांच में खुला झूठ, फर्जी निकली हाईकोर्ट जज की पत्नी

Lucknow News: लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक महिला द्वारा खुद को जज की पत्नी बताकर विशेष प्रोटोकॉल मांगने का मामला सामने आया है.

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार एक फर्जीवाड़े ने पुलिस और प्रशासन को चौंका दिया। मनोहर लोहिया अस्पताल में खुद को हाईकोर्ट के सीनियर जज की पत्नी बताकर प्रोटोकॉल लेने की कोशिश करने वाली महिला का झूठ पकड़ा गया। 26 नवंबर को रंजना राय नाम की महिला हड्डी रोग विभाग में इलाज के लिए पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की असिस्टेंट पीआरओ निमिषा सोनकर से खुद को एक सीनियर जज की पत्नी बताते हुए प्रोटोकॉल की मांग की।

प्रोटोकॉल मांगना पड़ा भारी

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में जांच करवाने पहुंची रंजना राय ने स्टाफ से कहा कि वह हाईकोर्ट के एक सीनियर जज की पत्नी हैं और उन्हें प्रोटोकॉल दिया जाए। असिस्टेंट पीआरओ निमिशा सोनकर ने जानकारी प्रोटोकॉल प्रभारी अविनाश राय को दी। जांच पड़ताल में तुरंत साफ हो गया कि रंजना का दावा पूरी तरह झूठा है। अस्पताल प्रशासन ने महिला को प्रोटोकॉल देने से इनकार कर दिया। इसके बाद ज्वाइंट रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल शैलेंद्र कुमार ने 27 नवंबर को विभूतिखंड थाने में रंजना राय के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई।

ये भी पढ़े- UP News: आधी रात में ताबड़तोड़ धमाके! लखनऊ में बेसमेंट आग ने मचाई दहशत

पुलिस भी रह गई सन्न

अस्पताल प्रशासन को महिला की बात पर शक होने पर जांच की गई और पता चला कि रंजना राय द्वारा बताई गई जानकारी पूरी तरह झूठी थी. सत्यापन के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वह किसी भी जज की पत्नी नहीं हैं और गलत पहचान का सहारा लेकर विशेष सुविधा हासिल करने की कोशिश कर रही थीं. घटना का संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने रंजना राय के खिलाफ विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

ये भी पढ़े- UP News: BJP नेत्री के फ्लैट में सेक्स-रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी

 

Back to top button