
UP News: यूपी अफसर की शिक्षिका बेटी की बिहार में हत्या, स्कूल जाते समय मारी गोली
Barabanki News: शिवानी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने पास से आकर उन पर फायर झोंक दिया और मौके से भाग निकले। गोली लगते ही शिवानी सड़क पर गिर पड़ीं।
Barabanki News: हैदरगढ़ कस्बा निवासी लक्ष्मीकांत वर्मा की बेटी शिवानी की बिहार प्रांत के अररिया में स्कूल जाते समय बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी खबर जैसे ही परिजनों को लगी परिवार के लोग तत्काल बिहार के लिए रवाना हो गए। लक्ष्मीकांत वर्मा बाराबंकी में राजस्व निरीक्षक पद पर कार्यरत हैं। दोपहर में बेटी की मौत की खबर से पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। बताते हैं कि लक्ष्मीकांत वर्मा की तीन बेटियां ज्योति, जूली व शिवानी हैं।
यूपी पुलिस के अफसर की बेटी थी शिवानी
शिक्षक संघ ने निकाला कैंडल मार्च
वहीं, अररिया के शिक्षक संघ भी घटना से मर्माहत हैं और पुलिस से हत्यारे की गिरफ़्तारी कर कड़ी-से कड़ी सजा दिलवाने की मांग कर रहे है. अररिया में शिक्षिका की हत्या से मर्माहत शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शिवानी वर्मा हत्याकांड के आरोपी के गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़े- लखनऊ के इन मॉल्स में FSDA की रेड, लुलु हाइपर मार्केट को किया सील
उधर पुलिस कई एंगल से जांच में जुटी है, वहीं मृतका की बहन द्वारा एकतरफा प्यार में हत्या की आशंका जताने से मामला और गंभीर हो गया है। बुधवार सुबह स्कूल जाते समय अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने खाबदा कन्हैली गांव के शिव मंदिर के पास शिवानी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। शिवानी मध्य विद्यालय कन्हैली में शिक्षिका थीं।
ये भी पढ़े- UP News: अस्पताल में प्रोटोकॉल… जांच में खुला झूठ, फर्जी निकली हाईकोर्ट जज की पत्नी





