
लखनऊ, कानपुर और वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित… यात्रियों में हाहाकार
UP Flights: देश की विमानन सेवाएं पिछले चार दिनों से गंभीर अव्यवस्था का सामना कर रही हैं। क्रू की कमी, चेक-इन सिस्टम में तकनीकी खराबी और कई शहरों में खराब मौसम के चलते गुरुवार सुबह से बिगड़ा हवाई संचालन शुक्रवार को भी सामान्य नहीं हो सका। इसका सबसे ज्यादा असर लखनऊ, कानपुर और वाराणसी के एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जहां यात्रियों को घंटों इंतजार, लंबी कतारों और उड़ानों के निरस्तीकरण से जूझना पड़ा।
लखनऊ एयरपोर्ट: कई उड़ानें निरस्त, यात्रियों की लंबी कतार
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भी स्थिति काबू में नहीं रही।
- दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की एआई-1717 उड़ान निरस्त कर दी गई। इसके चलते इसका रिटर्न शेड्यूल भी प्रभावित हुआ।
- आबुधाबी और शारजाह से आने वाली इंडिगो की उड़ानें भी निरस्त कर दी गईं।
- जयपुर–लखनऊ इंडिगो उड़ान 6E 1482 एक घंटे देरी से आई।
- लखनऊ से उड़ने वाली छह उड़ानों में देरी दर्ज की गई।
हॉल में यात्रियों की भारी भीड़ के बीच इंडिगो के काउंटर पर टिकट बदलवाने वालों की लंबी लाइन लगी रही। शादी-ब्याह के सीजन और प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते यात्रियों की संख्या पहले से अधिक थी, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई।
कानपुर: इंडिगो की तीनों उड़ानें निरस्त
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर भी स्थिति बेहद खराब रही।
इंडिगो ने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की अपनी सभी तीन उड़ानें शुक्रवार को रद्द कर दीं।
यात्रियों को उड़ानों के निरस्त होने की सूचना मोबाइल पर भेज दी गई थी, फिर भी कई लोग एयरपोर्ट पहुंचने पर जानकारी पाकर परेशान हुए।
गुरुवार को भी इसी तकनीकी दिक्कत के कारण उड़ानें 2 से 4 घंटे विलंब से पहुंची थीं। मुंबई वाली उड़ान सबसे अधिक चार घंटे देर से पहुंची थी।
यह भी पढ़ें…
लखनऊ में ऑटो सवार युवक से लूट, बदमाशों ने चाकू दिखाकर करवाया UPI ट्रांसफर
वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय उड़ानें समय से, घरेलू उड़ानों में विलंब
वाराणसी एयरपोर्ट की स्थिति अपेक्षाकृत स्थिर रही।
- काठमांडू–वाराणसी–काठमांडू की बुद्धा एयर उड़ान निर्धारित समय के आसपास संचालित हुई।
- शारजाह–वाराणसी उड़ान भी शाम के निर्धारित समय के अनुसार आने और जाने की तैयारी में रही।
- हालांकि, भुवनेश्वर–वाराणसी इंडिगो उड़ान दो घंटे देर से पहुंची।
अंतरराष्ट्रीय रूट की दोनों उड़ानें सामान्य रहीं, जबकि घरेलू उड़ानों में कुछ देरी जरूर देखने को मिली।
यह भी पढ़ें…
UP News: लखपति बनने के लालच में बन गए चोर, पुलिस ने चार चोरों को दबोचा
परेशानियों से बेहाल यात्री
यात्रियों का कहना है कि
- सही समय पर जानकारी न मिलने,
- लगातार बदलते शेड्यूल
- और एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव
के कारण हालात और बिगड़ रहे हैं। जिन्हें शादी या जरूरी कार्यक्रमों में शामिल होना था, वे सबसे अधिक परेशान दिखे। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्र भी फंसे रहे।
यह भी पढ़ें…





