
UP News: सफाईकर्मियों ने पानी समझकर पिया तेजाब, दुकानदार की पत्नी ने गलती से दी बोतल
UP News: रामपुर के मसवासी में पानी की बोतल लेने पहुंचे दो सफाई कर्मियों को दुकानदार की पत्नी ने गलती से तेजाब की बोतल थमा दी। बोतल से घूंट लेते ही दोनों की हालत बिगड़ गई।
UP News: यूपी में रामपुर के मसवासी में पानी की बोतल लेने पहुंचे दो सफाई कर्मियों को किराना व्यापारी की पत्नी ने गलती से तेजाब की बोतल थमा दी। बोतल से घूंट लेते ही दोनों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। प्यास लगने पर वे मोहल्ला चाऊपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास एक किराना स्टोर से पानी की बोतल लेने पहुंचे।
पत्नी ने गलती से दी तेजाब की बोतल
दुकानदार के न होने पर उसकी पत्नी ने उन्हें पानी समझकर तेजाब की बोतल थमा दी। बोतल से पीते ही दोनों की तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी सफाईकर्मियों ने तुरंत दोनों को स्थानीय निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य सफाईकर्मी मौके पर जमा हो गए और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।
ये भी पढ़े- UP News: वो लौटकर नहीं आएंगे… पति की मौत के सदमे में पत्नी ने दी जान
सूचना मिलने पर कोतवाल प्रदीप कुमार मलिक और चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। मोहल्ले के सफाई नायक छिद्न वाल्मीकि ने दुकानदार के खिलाफ चौकी पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
ये भी पढ़े- UP Weather: निकाल लो स्वेटर, टोपा… UP में अब पड़ेगी गलन वाली सर्दी!
मुख्य खाद्य अधिकारी सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच पूरी होने तक दुकान को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ितों के परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





