SIR Review: सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश… एक भी मतदाता छूटे नहीं

SIR in UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सर्किट हाउस में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा बैठक की और जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची में कोई त्रुटि न हो और सभी योग्य मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकें।

बैठक में मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल और बिजनौर मंडलों की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट के आधार पर प्रत्येक जनप्रतिनिधि से उनके क्षेत्र के बूथ और मतदाता संख्या के बारे में जानकारी ली। सही और सटीक जानकारी मिलने पर भी उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ संख्या और प्रत्येक मतदाता का विवरण ठीक प्रकार से सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एसआईआर के काम में पूरी सक्रियता दिखाई जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक-एक मतदाता का वोट सही बने और कोई गलत वोट न बने। प्रत्येक बूथ और प्रत्येक मतदाता तक पहुँच सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें…

अवैध घुसपैठियों के खिलाफ विशेष अभियान… CM Yogi ने प्रदेशवासियों के नाम लिखा पत्र

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव की तैयारी का यह सबसे महत्वपूर्ण समय है और अभी से कार्य में जुटने से चुनाव की तैयारी स्वाभाविक रूप से पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएँ और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें…

UP News: सलीम चिश्ती की दरगाह पर अखिलेश-डिपल ने चढ़ाई चादर, जया बच्चन भी साथ

साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि जब प्रत्येक बूथ और प्रत्येक मतदाता तक सही जानकारी पहुंचेगी, और सभी मतदाता सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाएँगे, तो चुनाव की तैयारी प्रभावी ढंग से सुनिश्चित होगी।

यह बैठक राज्य में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, मतदान की शुद्धता और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें…

यूपी भाजपा अध्यक्ष पद की प्रमुख दावेदार हैं बुंदेलखंड की सशक्त नेता, जानें राजनितिक सफर

Back to top button