UP SIR प्रक्रिया में 2.27 करोड़ मतदाता कटने की संभावना, CEO नवदीप रिणवा का बयान

UP SIR: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासी हलचल के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने खुलासा किया है कि इस प्रक्रिया में करीब 2.27 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया लगभग 97 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और अब तक 17 प्रतिशत अनकलेक्टेबल वोटर सामने आए हैं।

SIR प्रक्रिया में पांच श्रेणियों की जांच
CEO रिणवा ने कहा कि अनकलेक्टेबल वोटरों को लेकर कुल पांच श्रेणियों में जानकारी ली गई। इनमें ऐसे लोग शामिल हैं जो या तो मृत हैं, बाहर गए हैं या अन्य कारणों से वोट देने योग्य नहीं हैं। इनकी लिस्ट तैयार करके बीएलए (Booth Level Officer) से चर्चा की जाएगी और आगे भी सुधारात्मक प्रयास जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें…

SIR Review: सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश… एक भी मतदाता छूटे नहीं

रामपुर में बुजुर्ग महिला नूरजहां और विदेश में रहने वाले उसके बेटों पर FIR मामले के संदर्भ में नवदीप रिणवा ने कहा कि एसआईआर फार्म जो बचे हैं, उन्हें भरना होगा और ऐसे लोगों के लिए अलग फार्म भी उपलब्ध कराए गए हैं।

काम के दबाव में बीएलओ की मौत के सवाल पर CEO ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत हुई है, लेकिन पूरे देश में इस प्रकार के दबाव आम तौर पर नहीं होते।

यह भी पढ़ें…

अवैध घुसपैठियों के खिलाफ विशेष अभियान… CM Yogi ने प्रदेशवासियों के नाम लिखा पत्र

अखिलेश यादव ने भी उठाया मुद्दा
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर वोटर काटे जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2 से 3 करोड़ वोटर कट सकते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग का दायित्व है कि अधिक से अधिक लोगों के वोट सुनिश्चित किए जाएं, लेकिन यूपी में वोट कटने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आधुनिक तकनीक का उपयोग होता, तो इतनी परेशानी नहीं होती और जनता को कागज़ ढूंढने में परेशानी नहीं होती।

यह भी पढ़ें…

UP News: सलीम चिश्ती की दरगाह पर अखिलेश-डिपल ने चढ़ाई चादर, जया बच्चन भी साथ

Back to top button