
सूर्य, चंद्रमा और लेटे हनुमान जी… CM ने जारी किया माघ मेला का लोगो
Magh Mela2026 Logo: यूपी में तीन जनवरी से संगम की रेती पर लगने वाला माघ मेला और खास होने वाला है। ऐतिहासिक महाकुम्भ के बाद लगने वाले पहले माघ मेले की खासियत इसी बात से प्रदर्शित होती है कि पहली बार माघ मेले का लोगो जारी किया है।
Magh Mela 2026 Logo: साल 2026 में प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन होने जा रहा है। सरकार इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और बैठकें कर रहे हैं। अब 2026 में होने वाले माघ मेले का लोगो जारी कर दिया गया है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माघ मेला एक विशाल आध्यात्मिक और धार्मिक मेला है। इस दौरान करोड़ों श्रद्धालु और भक्त मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य की प्राप्ति करते हैं।
माघ मेले के लोगो में क्या-क्या
सूर्य, चंद्रमा और नक्षत्रों की स्थिति माघ मेले का मूल आधार मानी जाती है, और इसी खगोलीय समन्वय को लोगो में जीवंत किया गया है. प्रयागराज के अनादि प्रतीक अक्षयवट को भी प्रमुख स्थान दिया गया है, जबकि बड़े हनुमान मंदिर का शिखर और उस पर लहराता ध्वज यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं को अभिव्यक्त करता
मेले में विदेशी परिंदों का आगमन हमेशा से श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है, इसलिए उन्हें भी लोगो का हिस्सा बनाया गया है. नीचे की ओर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का मिलन प्रवाह इस पवित्र भूमि की महिमा को एक ही फ्रेम में समेटता है.
लोगो का सबसे महत्वपूर्ण तत्व वह श्लोक है जो माघ स्नान के आध्यात्मिक संदेश को रेखांकित करता है,- “माघे निमज्जनं यत्र पापं परिहरेत् ततः”, यानी माघ महीने में पवित्र स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं.
ये भी पढ़े- लखनऊ में एलडीए की बड़ी सौगात… जल्द खुलेगा 1487 नए आवासीय प्लॉट्स का पंजीकरण
माघ महीने में स्नान से पापों से मुक्ति का संदेश
लोगो में सबसे खास संदेश को दिखाया गया है। श्लोक ‘माघे निमज्जनं यत्र पापं परिहरेत् तत:’ लिखा गया है। जिसका अर्थ है कि माघ के महीने में स्नान करने से सभी पाप से मुक्ति मिल जाती है। यह लोगो मेला प्राधिकरण की ओर से आबद्ध किए गए डिजाइन कंसल्टेंट अनुपम सक्सेना व प्रागल्भ अजय ने डिजाइन किया।
ये भी पढ़े- Lucknow: BJP के दिग्गज नेताओं को समर्पित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ तैयार, पीएम करेंगे लोकार्पण





