
लखनऊ में एलडीए की बड़ी सौगात… जल्द खुलेगा 1487 नए आवासीय प्लॉट्स का पंजीकरण
LDA New Scheme: यूपी राजधानी लखनऊ में आवासीय प्लॉट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) अपनी महत्वाकांक्षी अनंत नगर आवासीय योजना में 1487 नए विकसित भूखंडों का पंजीकरण फिर से खोलने जा रहा है। इन सभी भूखंडों का यूपी रेरा (RERA) में पंजीकरण भी पूर्ण हो चुका है। अभियंत्रण खंड-3 द्वारा तैयार प्रस्ताव संपत्ति विभाग को भेज दिया गया है, जिसके अनुसार जल्द ही ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
एलडीए अधिकारियों के अनुसार, इन तीनों सेक्टरों में विकसित लगभग डेढ़ हजार भूखंडों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सेक्टर-वार विवरण
सेक्टर-1: 617 भूखंड
- 450 वर्ग मीटर: 40 भूखंड
- 288 वर्ग मीटर: 211 भूखंड
- 200 वर्ग मीटर: 224 भूखंड
- 162 वर्ग मीटर: 90 भूखंड
- 112.5 वर्ग मीटर: 52 भूखंड
यह भी पढ़ें…
Lucknow: BJP के दिग्गज नेताओं को समर्पित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ तैयार, पीएम करेंगे लोकार्पण
सेक्टर-3: 377 भूखंड
- 200 वर्ग मीटर: 26 भूखंड
- 162 वर्ग मीटर: 15 भूखंड
- 112.5 वर्ग मीटर: 336 भूखंड
सेक्टर-5: 493 भूखंड
- 288 वर्ग मीटर: 154 भूखंड
- 200 वर्ग मीटर: 178 भूखंड
- 162 वर्ग मीटर: 161 भूखंड
यह भी पढ़ें…
Lucknow में अधेड़ की रहस्यमयी मौत, जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका
आकर्षक नाम और सुव्यवस्थित विकास
मोहन रोड स्थित अनंत नगर योजना में एलडीए ने कॉलोनियों को आकर्षक नाम दिए हैं, जैसे: आकाश खंड, आलेख खंड, आशीष खंड, आभास खंड, आलोक खंड, आदर्श खंड, आदित्य खंड और आमोद खंड। आधुनिक सुविधाओं और सुव्यवस्थित प्लानिंग के चलते यह क्षेत्र तेज़ी से विकसित हो रहा है।
एलडीए के अभियंत्रण खंड-3 के अधिशासी अभियंता ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में पंजीकरण की तिथि घोषित कर दी जाएगी। राजधानी के भूखंड तलाश रहे लोगों के लिए यह अवसर काफी अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें…





