Noida एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण धड़ाधड़ टकराईं गाड़ियां, हादसे में कई लोग घायल

Noida Expressway accident: शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के बीच नोएडा एक्सप्रेसवे पर कारों और ट्रकों समेत कई वाहनों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के कारण कई लोग घायल हो गए।

Noida Expressway accident: दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक कोहरे का असर दिखने लगा है. ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे की वजह से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक दर्जन से ज़्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कई लोग मामूली रूप से घायल हुए. हादसे के चलते लंबा जाम लग गया यह घटना 135 किमी लंबी, छह लेन वाली ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुई।

घने कोहरे के कारण हुआ सड़क हादसा

पुलिसकर्मियों ने यात्रियों से संयम बरतने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील भी की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दिनांक 13 दिसंबर 2025 को घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिसके चलते ये सड़क दुर्घटनाएं हुईं। राहत की बात यह रही कि इन हादसों में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर लगा लंबा जाम 

 मामले में प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर कोहरे के चलते हुए सड़क हादसे में एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते चले गए. जिसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी घायल हुई है. मौके पर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया. इस सड़क हादसे के बाद कई किलोमीटर तक लंबा जाम देखने को मिला. वहीं लोगों की काफी भीड़ भी जमा हो गई.

घने कोहरे में न करें अनावश्यक यात्रा

फिलहाल, सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि घने कोहरे में अनावश्यक यात्रा न करें, कम गति में वाहन चलाएं, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें, और सुरक्षित दूरी बनाकर ही वाहन चलाएं, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

ये भी पढ़े- UP News: शादी की तैयारियां बदली मातम में, कमरे में लटका मिला कांस्टेबल का शव

बता दें कि मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, यूपी में अगले दो दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. वहीं पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड के बद्रीनाथ में कड़ाके की ठंड ने वहां के नदियों और झीलों को जमा दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कुछ इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक जा सकती है. वहीं पूर्वी हवाओं की रफ्तार कम होने से कोहरा और घना होने की आशंका है.

ये भी पढ़े- जहरीली हवा में घुट रहा Lucknow का दम, सांस और हार्ट पेशेंट के लिए खतरा

Back to top button