UP News: शादी की तैयारियां बदली मातम में, कमरे में लटका मिला कांस्टेबल का शव

Lucknow News: लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सिपाही बालकृष्ण की फरवरी में शादी तय थी। वह बरहा कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था।

Lucknow News: लखनऊ के आलमबाग में शुक्रवार शाम अलीगढ़ के पिसावा के रहने वाले सिपाही बालकृष्ण (27) का शव घर में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एडिशनल इंस्पेक्टर फूलचंद्र ने बताया कि दिसंबर 2023 से बालकृष्ण आलमबाग में तैनात थे। वह वाहन चालक थे। बालकृष्ण थाने में ही तैनात सिपाही विनोद कुमार के साथ आलमबाग के भीमनगर छोटा बरहा में तीन माह से राकेश सिंह के मकान में रह रहे थे।

भाई के फोन का नहीं दिया जवाब

बताया जा रहा है सिपाही बाल किशन के भाई ने शाम के समय उन्हें कई बार फोन किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला था। तब भाई ने बाल किशन के साथ रहने वाले विनोद कुमार को फोन बाल किशन में फोन न उठाने की बात कही थी। इस पर जब विनोद कमरे पर पहुंचा तो अंदर का नजारा देख कर वो दंग रह गया। एक पल तो मानो जैसे पैरों तले जमीन खिसक गई हो। बाल किशन रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था।

खुदकुशी की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही आलमबाग थाना पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

ये भी पढ़े- UP News: करोड़ों की रिश्वत; 4 गर्लफ्रेंड में 3 प्रेग्नेंट, गोरखपुर के फर्जी IAS के किस्से…

आलमबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. उनके लखनऊ पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

ये भी पढ़े- Lucknow News: युवती ने इंस्टाग्राम Live पर लगाई फांसी, मेटा अलर्ट पर पहुंची पुलिस…

 

 

Back to top button