Jio का सबसे धाकड़ वैल्यू प्लान! 84 दिन की वैलिडिटी के साथ Netflix एकदम FREE…

Jio Happy New Year Plan: नए साल के लिए  Jio ने नया प्लान लॉन्च कर दिया है।  2026 के स्वागत के लिए 500 रुपये का खास प्लान लॉन्च किया है। ये प्लान डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली SMS के साथ ही कई OTT प्लेटफॉर्म्स के एक्सेस के साथ आता है।

Jio Happy New Year Plan: रिलायंस जियो की ओर से इसके यूजर्स को कई प्लान्स से रीचार्ज करने का विकल्प दिया जाता है लेकिन चुनिंदा प्लान्स फ्री OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन का फायदा फ्री में देते हैं। आइए आपको एक ऐसे वैल्यू प्लान के बारे में बताएं जो ना सिर्फ FREE Netflix का फायदा दे रहा है, बल्कि लंबी वैलिडिटी के साथ एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दिया जा रहा है। इनमें से सस्ता प्लान Netflix Mobile Plan का ऐक्सेस दे रहा है और बेहतर वैल्यू ऑफर करता है।

Jio Happy New Year 2026 प्लान​

​जियो के हैप्पी न्यू ईयर प्लान के तहत तीन प्लान हैं जिनमें से एक फ्लैक्सी प्लान है जिसकी कीमत 103 रुपये है। दूसरा प्लान हीरो रिचार्ज है जिसकी कीमत 3,599 रुपये है। वहीं तीसरा प्लान सुपर सेलिब्रेशन प्लान है जिसकी कीमत 500 रुपये है।

Jio Flexi Pack​​

​​कम कीमत में डाटा और एंटरटेनमेंट का कॉम्बिनेशन चाहने वालों के लिए Jio Flexi Pack पेश किया गया है। सिर्फ 103 रुपये की कीमत वाले इस प्लान में कुल 5GB डाटा मिलता है, जिसकी वैधता 28 दिनों तक रहती है। इस रिचार्ज की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार एंटरटेनमेंट पैक चुन सकते हैं। ​​

​इसमें JioHotstar, Zee5 और SonyLIV शामिल हैं। इंटरनेशनल पैक के तहत JioHotstar, FanCode, Lionsgate और Discovery+ का एक्सेस मिलता है, जबकि रीजनल पैक में JioHotstar के साथ SunNXT, Kancha Lanka और Hoichoi शामिल किए गए हैं।​​

Jio का 1,299 रुपये वाला प्लान

जियो के इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डेली डाटा मिलता है और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की जा सकती है। साथ ही यूजर्स को रोज 100 SMS भेजने का विकल्प मिल जाता है। प्लान 84 दिनों के लिए Netflix (Mobile) सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है। साथ ही यूजर्स को Jio Special Offers का फायदा दिया जा रहा है। कंपनी Google Gemini का 18 महीने का प्रो ऐक्सेस भी दे रही है।

Jio Super Celebration Plan​

जियो के इस सुपर सेलिब्रेशन प्लान की कीमत 500 रुपये है। इसमें अनलिमिटेड 5G के साथ रोज 2 GB डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलते हैं,

Jio का 1,799 रुपये वाला प्लान

अगर आपको बड़ी स्क्रीन पर Netflix कंटेंट देखना है तो इस प्लान में 84 दिनों के लिए Netflix (Basic) सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में 3GB डेली डाटा मिलता है और पिछले प्लान जैसे बाकी बेनिफिट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं।

बता दें, दोनों ही प्लान्स में JioTV और JioAICloud का ऐक्सेस दिया जा रहा है और एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी मिल जाता है।

अगर आपको फ्री Netflix का फायदा चाहिए तो जियो की ओर से दो ऐसे प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनका चुनाव किया जा सकता है। ये दोनों ही प्लान्स 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं और इनमें ढेर सारा डेली डाटा दिया जा रहा है। इनमें से सस्ता प्लान Netflix Mobile Plan का ऐक्सेस दे रहा है और बेहतर वैल्यू ऑफर करता है। अगर आपको बड़ी स्क्रीन पर स्ट्रीमिंग करना चाहें तो 1,799 रुपये वाला प्लान बेस्ट रहेगा।

 

 

Back to top button