UP News: परिजनों ने मोबाइल देने से किया मना, फंदे से झूला छात्र…

Lucknow News: लखनऊ में 9वीं के छात्र ने सुसाइड कर लिया। परिजनों के अनुसार उसे टेस्ट में कम नंबर मिले तो डांट दिया था। उसके बाद मोबाइल फोन देने से भी मना कर दिया। इसी से वह आहत हो गया था।

Lucknow News: यूपी के लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ में मोबाइल इस्तेमाल पर रोक लगाने से आहत 16 वर्षीय छात्र आर्यन जायसवाल ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे सुबह स्कूल भेजने के लिए उठाने गए थे, तब यह घटना सामने आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, सूचना मिलने पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

मोबाइल अधिक चलाने पर घरवालों ने डांटा था

जानकीपुरम का रहने वाला 16 वर्षीय आर्यन जायसवाल एक निजी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। उसके पिता महेंद्र जायसवाल ने बताया सोमवार शाम खाने के बाद आर्यन अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह जब स्कूल जाने के लिए उसे उठाने के लिए परिजन कमरे में गए, तो वह फंदे से लटक रहा था। आनद-फानन में उसे उतार कर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े- यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरा बना जानलेवा; भीषण सड़क हादसे में भिड़ीं 7 बसें और 3 कारें

पुलिस के मुताबिक पढ़ाई में खराब नंबर लाने और मोबाइल अधिक चलाने पर उसे घरवालों ने डांटा था। परिजनों ने उसको समझाया था और मोबाइल इस्तेमाल करने से मना किया था। इसी से आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़े- UP News: उन्नाव में टायर फटने से डिवाइडर से टकरायी कार, चार लोगों की मौत

 

Back to top button