
UP News: उन्नाव में टायर फटने से डिवाइडर से टकरायी कार, चार लोगों की मौत
Unnao Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण एक फार्च्यूनर कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Unnao Accident: सर्दी के बढ़ने के साथ-साथ कोहरे का कहर भी देखने को मिल रहा है। उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह 5 बजे भीषण सड़क हादसे में फॉर्च्यूनर सवार 4 लोगों की की मौत हो गई। एक्सप्रेस-वे पर अचानक फॉर्च्यूनर का टायर फटा और 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी छत उड़ गई। कार का बोनट पिचक कर ड्राइविंग सीट तक पहुंच गया। मृतकों में एक के चेहरे के दो टुकड़े हो गए। ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे युवक की गर्दन टूट गई।
हादसे में चारों की मौत
टक्कर के बाद धमाके जैसी आवाज हुई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 3 मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, आकाश के रूप में हुई है। एक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। सभी गाजियाबाद के रहने वाले थे।
#AgraLucknowExpressway
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण एक फार्च्यूनर कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घने कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है… pic.twitter.com/SnhkVjgnTY— Live New India (@livenewindia01) December 16, 2025
मृतकों में एक के चेहरे के दो टुकड़े
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। पुलिस व यूपीडा की टीम ने क्षतिग्रस्त कार से एक एक कर सभी को बाहर निकाला। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सभी दिवंगत के स्वजन को हादसे की जानकारी दी गई है। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक्सप्रेसवे से हटवाकर बांगरमऊ टोल पर खड़ा कराया गया। चौथे मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े- UP Weather: UP में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अटैक, IMD ने जारी किया अलर्ट
मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण टायर फटना बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हादसा बांगरमऊ में हुआ।





