
UPPBPB ने जारी किया नोटिफिकेशन… 5 जनवरी को शारीरिक मानक परीक्षण
UPPBPB: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की तिथि घोषित कर दी है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और अभिलेखों की संवीक्षा (डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन – DV) कराई जाएगी।
UPPBPB द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह दोनों परीक्षाएं 5 जनवरी 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। लिखित परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों के लिए इस चरण में शामिल होना अनिवार्य होगा।
एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी होंगे
बोर्ड के मुताबिक PST और DV परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में ही उपलब्ध होंगे।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा और सभी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड करना होगा।
PST और DV के बाद होगा टाइपिंग व स्टेनो टेस्ट
शारीरिक मानक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में शामिल होना होगा। इस चरण में कंप्यूटर टंकण परीक्षा और आशुलिपि (Typing Test and Stenography Test) आयोजित की जाएगी।
इन सभी चरणों के पूरा होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी, जिनका नाम अंतिम चयन सूची में शामिल होगा।

यह भी पढ़ें…
UPSSSC ने जारी की लेखपाल भर्ती 2025 की अधिसूचना… 7,994 पदों पर आवेदन शुरू
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक
PST में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
- सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग (पुरुष)
* न्यूनतम लंबाई: 168 सेमी
* सीना: 79 सेमी (बिना फुलाए), 84 सेमी (फुलाकर)
- एससी वर्ग (विशेष श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थी)
* न्यूनतम लंबाई: 160 सेमी
* सीना: 77 सेमी (बिना फुलाए), 82 सेमी (फुलाकर)
महिला अभ्यर्थियों के लिए मानक
- महिला अभ्यर्थी (सामान्य/ओबीसी/एससी)
* न्यूनतम लंबाई: 152 सेमी
- एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थी
* न्यूनतम लंबाई: 147 सेमी
* न्यूनतम वजन (सभी वर्ग): 40 किलोग्राम
दौड़ (Running) के मानक
शारीरिक मानक परीक्षण के दौरान दौड़ भी अनिवार्य होगी।
- पुरुष अभ्यर्थी
* 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़
- महिला अभ्यर्थी
* 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़
निर्धारित समय में दौड़ पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों को इस चरण में असफल माना जाएगा।
यह भी पढ़ें…
UP Anganwadi Bharti: 24 जिलों में 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि नजदीक
बोर्ड की अपील
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करें, समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों में कमी के कारण अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।
भर्ती प्रक्रिया का यह चरण यूपी पुलिस में नियुक्ति की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है, ऐसे में अभ्यर्थियों को पूरी तैयारी के साथ शामिल होने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें…





