
‘भगवान राम मुस्लिम थे’… TMC विधायक का विवादित बयान, BJP ने जताया विरोध
Pashchim Bangal News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा का भगवान राम को लेकर कथित विवादित बयान इंटरनेट पर वायरल होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वायरल वीडियो क्लिप में उन्हें कथित रूप से कहते सुना गया कि भगवान राम मुस्लिम थे।
भाजपा ने TMC को घेरा
बंगाल भाजपा ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर यह वीडियो साझा किया और इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताया। पार्टी ने आरोप लगाया कि इससे अवैध बांग्लादेशियों को संदेश जाता है कि टीएमसी एक हिंदू-विरोधी पार्टी है। भाजपा ने टीएमसी से मांग की कि मदन मित्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
TMC ने बनाई दूरी
टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि रामायण और अयोध्या को लेकर सभी जानते हैं और मदन मित्रा जो कह रहे हैं, उस पर पार्टी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। पार्टी ने स्पष्ट किया कि इस विवाद में उसका कोई लेना-देना नहीं है।
यह भी पढ़ें…
पश्चिम बंगाल में SIR के तहत सूची से हटाए गए 58.2 लाख मतदाता, EC ने दिया आपत्ति का मौका
विधायक के करीबी ने वीडियो को बताया फर्जी
मदन मित्रा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनके करीबी सूत्रों का दावा है कि वायरल वीडियो झूठा, मनगढ़ंत और एआई-जनरेटेड है।
यह भी पढ़ें…
वन्दे मातरम विवाद पर ममता का प्रहार… BJP हर चीज़ में राजनीति तलाशती है
राजनीतिक असर
इस घटना ने राज्य की सियासत में नया मोड़ ला दिया है। भाजपा ने इसे टीएमसी के खिलाफ चुनावी और सियासी हमला मानते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। दूसरी ओर, टीएमसी ने दूरी बनाकर विवाद को नियंत्रित करने की कोशिश की है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, मदन मित्रा के बयान और वायरल वीडियो को लेकर सियासत और सोशल मीडिया पर तीखी बहस जारी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें…




