
SI और ASI बनने का सुनहरा मौका… यूपी में बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन
UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के कुल 537 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 19 जनवरी 2026 रखी गई है।
कुल वैकेंसी और पदों का विवरण
- पुलिस सब इंस्पेक्टर (गोपनीय): 112 पद
- असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (क्लर्क): 311 पद
- असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (अकाउंट्स): 114 पद
कैटेगरी वाइज ब्रेकअप (उदाहरण):
* जनरल: 49
* ईडब्ल्यूएस: 10
* ओबीसी: 29
* एससी: 23
* एसटी: 1
पूरी डिटेल नोटिफिकेशन में अन्य पदों का विवरण उपलब्ध है।
योग्यता
- सब इंस्पेक्टर (गोपनीय): किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री।
* हिंदी टाइपिंग: 25 शब्द/मिनट
* इंग्लिश टाइपिंग: 30 शब्द/मिनट
* हिंदी शॉर्टहैंड: 80 शब्द/मिनट
* कंप्यूटर में O लेवल (NIELIT/DOEACC)
- असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क): ग्रेजुएशन + हिंदी टाइपिंग 25 शब्द/मिनट + O लेवल सर्टिफिकेट
- असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स): कॉमर्स में ग्रेजुएशन या अकाउंटिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन/डिप्लोमा + हिंदी टाइपिंग 15 शब्द/मिनट + O लेवल सर्टिफिकेट
आयु सीमा और सैलरी
- उम्र: न्यूनतम 18 साल, अधिकतम 28 साल (आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट)
- सैलरी:
* SI (गोपनीय): ₹35,400 – ₹1,12,400 प्रति माह
* ASI (क्लर्क/अकाउंट्स): ₹29,200 – ₹92,300 प्रति माह
चयन प्रक्रिया
- ऑफलाइन लिखित परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- शारीरिक मानक परीक्षण
- कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट
- शॉर्टहैंड टेस्ट (जहां लागू हो)
- मेडिकल टेस्ट
यह भी पढ़ें…
UPPBPB ने जारी किया नोटिफिकेशन… 5 जनवरी को शारीरिक मानक परीक्षण
लिखित परीक्षा पैटर्न
- जनरल हिंदी / कंप्यूटर नॉलेज: 50 प्रश्न, 100 मार्क्स
- जनरल इंफॉर्मेशन / करंट अफेयर्स: 50 प्रश्न, 100 मार्क्स
- न्यूमेरिकल और मेंटल एप्टीट्यूड टेस्ट: 50 प्रश्न, 100 मार्क्स
- इंटेलिजेंस / लॉजिकल टेस्ट: 50 प्रश्न, 100 मार्क्स
फीस और आवेदन प्रक्रिया
- सामान्य / EWS / OBC: ₹500
- SC / ST: ₹400
यह भी पढ़ें…
UPSSSC ने जारी की लेखपाल भर्ती 2025 की अधिसूचना… 7,994 पदों पर आवेदन शुरू
आवेदन कैसे करें:
- यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in
पर जाएं। - होमपेज पर OTR (One Time Registration) पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अप्लाई लिंक खोलें।
- फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करें और फॉर्म सब्मिट करें।
- फॉर्म सब्मिट करने से पहले सभी विवरणों को ध्यान से चेक करें।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो उत्तर प्रदेश पुलिस में स्थायी और सम्मानजनक नौकरी की तलाश में हैं।
यह भी पढ़ें…





