
UP News: सनकी आशिक ने लड़की को मारी गोली; खुद भी फांसी पर लटका
UP News: यूपी में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के महावतपुर बावली गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एकतरफा प्यार में पड़े सनकी युवक ने युवती को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में युवक ने भी फांसी लगा आत्महत्या कर ली।
UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक युवक एकतरफा प्यार में युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी खुद भी फांसी पर लटक गया। घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के महावतपुर बावली गांव की है। गुरुवार की सुबह गांव के लोगों को एक साथ दो लोगों की लाश मिला। इसके बाद खुलासा हुआ कि एकतरफा प्यार की सनक दो जिंदगियों को लील गई। गांव की हरिजन चौपाल के पास गोलियों की तड़तड़ाहट से सन्नाटा टूट गया और देखते ही देखते प्रेम कहानी खून और मौत में बदल गई।
रास्ता रोककर मारी गोली
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका गुड्डन घर पर ही सिलाई का काम करती थी. गुड्डन के पिता लख्मी बड़ौत कोतवाली में चौकीदार की नौकरी करते हैं. इनके घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाला सतनाम कटारिया नाम का युवक गुड्डन से एकतरफा प्यार करता था. गुरूवार सुबह करीब 10 बजे गुड्डन अपने घर से कुछ सामान लेने गई जा रही थी.
जब वह घर के पीछे गली में पहुंची तभी वहां पर मौजूद सतनाम ने उसका रास्ता रोक लिया. दोनों के बीच कुछ बात हुई और सतनाम ने तंमचे से उसके सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही गुड्डन वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ी.
तमंचे में गोली फंसी तो फांसी पर लटका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद सतनाम ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन तमंचे में गोली फंस गई। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और वहां लगे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में गुड्डन को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े- काकोरी में 18 लाख की बड़ी चोरी… नकदी-जेवरात के साथ CCTV का DVR भी ले उड़े चोर
मृतका गुड्डन पुत्री लख्मी 4 बहनें और एक भाई हैं. गुड्डन को छोड़ सभी की शादी हो चुकी है. एक साल पहले ही उसके भाई बॉबी की शादी हुई थी. जिस समय यह घटना हुई, घर पर उसकी भाभी मौजूद थी. पिता लख्मी कोतवाली में थे और मां राजकली खेत में गन्ना छीलने गई थी. वहीं, भाई बॉबी ससुराल में था.
ये भी पढ़े- UP News: फिल्मी स्टाइल में बैरियर तोड़ भागे दबंग, चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को रौंदा





