ममता बनर्जी के आरोपों पर अमित शाह का पलटवार… 2026 चुनाव से पहले जुबानी जंग

Pashchim Bangal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच राजनीतिक तनाव तेज़ होता जा रहा है। दोनों नेताओं ने घुसपैठ, महिला सुरक्षा, विकास और 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगाए।

ममता बनर्जी का बयान
बांकुरा में आयोजित कार्यक्रम में ममता ने कहा कि “जैसे ही चुनाव आते हैं, दुशासन और दुर्योधन बंगाल में दिखाई देने लगते हैं।” बीजेपी आरोप लगाती है कि ममता सरकार ने जमीन नहीं दी, लेकिन पेट्रापोल और अंडाल में जमीन किसने दी?

“बीजेपी सिर्फ बंगाल से घुसपैठियों का मुद्दा उठाती है, लेकिन दिल्ली और पहलगाम की घटनाओं को नजरअंदाज करती है।” ममता ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लाभ के लिए सुरक्षा और घुसपैठ के मुद्दों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रही है।

अमित शाह का आरोप
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता सरकार पर आरोप लगाया कि टीएमसी (TMC) की 15 साल की सरकार ने बंगाल में घुसपैठ को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि…

  • महिलाओं की सुरक्षा में विफलता, रेप और हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं।
  • बंगाल में केंद्र की योजनाओं को बाधित किया गया।
  • भाजपा की सरकार बनने पर यहां की सभी योजनाएं सुचारू रूप से लागू होंगी।

यह भी पढ़ें…

West Bengal में बीएलओ की गुमशुदगी से मचा हड़कंप… पुलिस ने किया ये खुलासा

प्रमुख मुद्दे
1. घुसपैठ और सुरक्षा

  • शाह का कहना है कि बंगाल की जनता घुसपैठियों से त्रस्त है।
  • केवल भाजपा सरकार ही सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।

2. महिला सुरक्षा

  • बंगाल सरकार महिलाओं को उनका अधिकार देने में विफल।
  • रेप और अन्य हिंसक घटनाओं में वृद्धि।

3. विकास और केंद्र योजनाएं

  • किसानों का 10,000 करोड़ रुपये का फंड वापस चला गया।
  • आयुष्मान योजना लागू नहीं हुई।
  • मोटरखाना, स्टील प्लांट, हाईराइज बिल्डिंग, पोर्ट और आधुनिक यूनिवर्सिटी का विकास रुका।

4. चुनावी तैयारी

  • 2026 में बंगाल में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करने की योजना।
  • शाह ने ममता सरकार पर सांप्रदायिक राजनीति और जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें…

घने कोहरे में थमी रैली की राह… नदिया में ट्रेन हादसे ने छीनी BJP कार्यकर्ताओं की जान

BJP की वोट यात्रा
बंगाल प्रवास के दूसरे दिन कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 2014 से 2025 तक बंगाल में बीजेपी की लंबी वोट यात्रा रही है।

  • साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 17 पर्सेंट वोट और 2 सीटें मिली थीं।
  • साल 2016 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 10 पर्सेंट वोट और 3 सीटें मिली थीं।
  • साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 41 पर्सेंट वोट और 18 सीटें मिलीं थीं।
  • साल 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 38 पर्सेंट वोट पाने के साथ 77 सीटें भी जीती थी।
  • साल 2024 के चुनाव में 39 पर्सेंट वोट और 12 सीटें मिलीं थी।
  • अब साल 2026 में हम प्रचंड बहुमत से जीतने वाले हैं।

इस बयानबाज़ी से स्पष्ट है कि 2026 बंगाल विधानसभा चुनाव में घुसपैठ, महिला सुरक्षा, विकास और केंद्र-राज्य सहयोग प्रमुख मुद्दे बन गए हैं। दोनों पार्टियां जनता के बीच अपनी साख मजबूत करने के लिए बयानबाज़ी में लगी हुई हैं।

यह भी पढ़ें…

‘भगवान राम मुस्लिम थे’… TMC विधायक का विवादित बयान, BJP ने जताया विरोध

Back to top button