
लखनऊ में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से खेला खूनी खेल
Lucknow News: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श बिहार कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले युवक को घेरकर दबंगों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना 5 जनवरी, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित की पहचान आदर्श सिंह पुत्र कृष्ण पाल सिंह, निवासी आदर्श बिहार कॉलोनी के रूप में हुई है। आदर्श सिंह ने इस संबंध में पारा थाने में लिखित तहरीर देकर तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।
कॉलोनी में घेरकर किया हमला
पीड़ित के अनुसार, आरोपी सलमान गाजी, इमरान गाजी और चुन्नके ने उन्हें कॉलोनी के अंदर रोक लिया और बिना किसी उकसावे के मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावर लोहे की रॉड से लैस थे और उन्होंने आदर्श सिंह पर जानलेवा हमला किया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
हमले में आदर्श सिंह को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
थाने में दी गई तहरीर, दर्ज हुआ मुकदमा
घटना के बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। तहरीर में पीड़ित ने आरोपियों के नाम, मोबाइल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण विवरण भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें…
UP News: खेल- खेल में खाया कनेर का फल, दो बहनों समेत 3 बच्चियों की मौत
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
यूपी वोटर लिस्ट से कटे 2 करोड़ से ज्यादा नाम; लखनऊ -प्रयागराज के आकड़े चौकाने वाले
इलाके में दहशत का माहौल
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आदर्श बिहार कॉलोनी और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें…





