UP News: एटा में कत्लेआम! दिनदहाड़े एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या…

UP News: एटा में दिनदहाड़े एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। घर की फर्श पर ही चारों के शव खून से लथपथ मिले। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के आरोपी घर से फरार हो गया।

UP News: उत्तर प्रदेश में एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नगला प्रेमी में सोमवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। दिनदहाड़े घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मोहल्ला नगला प्रेमी निवासी गंगा सिंह (75) के घर में अज्ञात हमलावरों ने घुसकर हमला किया। इस दौरान गंगा सिंह, रत्ना (42) पत्नी कमल सिंह और ज्योति (20) पुत्री कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंगा सिंह की पत्नी श्यामा देवी (70) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

खून से सनी दीवारें, फर्श पर पड़ी थीं लाशें

वारदात इतनी खौफनाक थी कि जिसने भी मंजर देखा उसकी रूह कांप गई। हमलावरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति समेत चार लोगों पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला किया। मृतकों में  गंगा सिंह (75 वर्ष) – घर के मुखिया, श्यामा देवी (70 वर्ष) – गंगा सिंह की पत्नी, रत्ना (42 वर्ष) – बहू, ज्योति (20 वर्ष) – पोती शामिल हैं।

मासूम की चीख से दहला मोहल्ला

इस सामूहिक हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब घर का मासूम बच्चा देवांश स्कूल से वापस लौटा। जैसे ही उसने घर के अंदर कदम रखा, सामने खून से लथपथ अपने दादा-दादी और मां-बहन की लाशें देख उसकी चीख निकल गई। बच्चे की चीख सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने जब अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गए।

ये भी पढ़े- लखनऊ में फर्जी FD घोटाला; 50 लोगों से ₹1.5 करोड़ की हैरान कर देने वाली ठगी…

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। साक्ष्यों को जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को लगाया गया है। आखिर दिनदहाड़े इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारे कौन थे? क्या यह रंजिश का मामला है या लूटपाट का? पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है।

ये भी पढ़े- UP News: गोरखपुर में मनचले की गुंडागर्दी! छात्रा का पीछा कर…

Back to top button