UP News: शेयर मार्केट या सट्टा? कानपुर में हवाला गिरोह का भंडाफोड़…

Kanpur News: कानपुर पुलिस ने सट्टेबाजी और हवाला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नौ संदिग्धों को पकड़ा है। इनके पास से नेपाली नोट मिले हैं, जिनका इस्तेमाल कोड के रूप में होता था। ये शेयर ट्रेडिंग के बहाने अवैध निवेश करा रहे थे।

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने अवैध व्यापार और हवाला रैकेट का भंडाफोड़ किया, छापेमारी के दौरान करोड़ों कैश और सोना-चांदी बरामद हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान लगभग दो करोड़ रुपये और करीब 61 किलोग्राम चांदी जब्त की गई। मामले की जानकारी देते हुए ADCP ने बताया कि “धनकुटी इलाके में, जो कलेक्टरगंज पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है. यहां से करीब 2 करोड़ रुपये की अवैध नकदी और 61 किलो चांदी बरामद की गई है. हमने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.  है,

आरोपियों से पूछताछ जारी 

पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कलक्टरगंज में एसबीआई के सामने दूसरी मंजिल में देवेंद्र गुप्ता का ऑफिस है. यहां ट्रेडिंग की आड़ में सट्टेबाजी का काम और हवाला कारोबार होता था. इस सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की और नगदी के साथ चांदी बरामद की है. मौके से ही बंसराज, शिवम त्रिपाठी, राहुल जैन, सचिन गुप्ता और रमाकांत को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़े- मंच पर ही फूट-फूट कर रोए डिप्टी CM, संघर्ष के दिनों को याद कर आंखों से निकले आंसू

डिब्बों में नोट-चांदी भरते रहे पुलिस कर्मी

कलक्टरगंज में पुलिस की कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मी मकान से प्लास्टिक के डिब्बों में चांदी और भारतीय करेंसी की गड्डियां भरकर बाहर निकलते रहे. आसपास के लोगों का कहना पिछले कुछ दिनों से चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में 61.48 किलोग्राम चांदी इकट्ठा करने के लिए पहले करोड़ों रुपए जुटाए गए होंगे.

ये भी पढ़े- लखनऊ सचिवालय में तैनाती का भ्रष्ट खेल बेनकाब, 30 से ज्यादा SO घूस के घेरे में

आगरा के बुकी का कनेक्शन

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आगरा के एक बुकी का भी संपर्क सामने आया है. पुलिस जल्द ही उस तक भी पहुंचेगी. यहां एक मकान में हवाला की रकम के लेनदेन होने की पुलिस को कई दिनों से जानकारी मिल रही थी. इसी आधार पर कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़े- UP News: बर्थडे गर्ल के सामने न्यूड हुए DSP-दरोगा; 12 पुलिस वालों को फंसाया…

Back to top button