
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार… आधी रात पटना में हाईवोल्टेज ड्रामा
Pappu Yadav News: पूर्णिया से सांसद और जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मंगलवार देर रात पटना स्थित उनके आवास पर हुई, जहां कई घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
देर रात पटना पुलिस की टीम सांसद के सरकारी आवास पहुंची। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही समर्थकों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस और समर्थकों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। लंबी मशक्कत के बाद पुलिस ने पप्पू यादव को हिरासत में ले लिया।
“मुझे नहीं पता मेरे साथ क्या होगा”- पप्पू यादव
गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मुझे नहीं पता मेरे साथ क्या होगा। यह सब राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। 31 साल पुराने मामले को अचानक उठाया गया है।
उन्होंने दावा किया कि वह हमेशा कानून का सम्मान करते हैं और हर कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।
यह भी पढ़ें…
लेन-देन और भूमि विवाद में अजीबोगरीब फैसला, पूरे गांव के ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट में FIR
31 साल पुराना मामला
बताया जा रहा है कि यह मामला करीब तीन दशक पुराना है, जिसमें पहले से कोर्ट में लंबित प्रक्रिया चल रही थी। पुलिस का कहना है कि मामले में न्यायालय से संबंधित आदेश मिलने के बाद कार्रवाई की गई है।
हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक पूरे मामले पर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें…
Bihar में भाजपा नेता का पैदल मार्च… UGC Act को बताया ‘काला कानून’
आज कोर्ट में पेशी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सांसद पप्पू यादव को आज संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेशी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।
समर्थकों में आक्रोश
गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पप्पू यादव के समर्थकों में नाराजगी देखी गई। समर्थकों का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और जनप्रतिनिधि को निशाना बनाया जा रहा है।गया।
यह भी पढ़ें…





