Ramayan Review: भारत से दूर हुई ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग, दिलों पर छाई रणबीर की फिल्म

Ramayana Review: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘रामायण पार्ट 1’ का पहला कट हाल ही में लॉस एंजिल्स में दिखाया गया. निर्देशक नितेश तिवारी की इस महाकाव्य फिल्म को चुनिंदा दर्शकों ने देखा।

Ramayan First Review: रणबीर कपूर के खाते में इस वक्त दो बड़ी फिल्में हैं. पहली- ‘लव एंड वॉर’, जिसका फिलहाल काम चल रहा है. जबकि ‘रामायण’ को इसी साल दिवाली पर लाया जाएगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. जबकि, साई पल्लवी माता सीता बन रही हैं. इसी बीच पता लगा कि फिल्म की भारत से 15000 KM दूर स्क्रीनिंग रखी गई थी. साथ ही रणबीर कपूर की पिक्चर को जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. जानिए फिल्म कैसी है?

कैसी है रामायण पार्ट 1

रामायण पार्ट 1 का पैमाना बहुत बड़ा है और विजुअल इफेक्ट्स को ‘शानदार’ और ‘मॉन्स्ट्रस’ कहा जा रहा है. लोग इसे देखकर काफी प्रभावित नजर आए. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फिल्म का पहला कट था, यानी अभी एडिटिंग और अन्य काम बाकी हैं, लेकिन शुरुआती फीडबैक ने मेकर्स का हौसला बढ़ा दिया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, साई पल्लवी माता सीता बनी हैं और यश रावण के रूप में नजर आएंगे.

फिल्म में ये एक्टर भी आएंगे नजर 

सनी देओल हनुमान जी के किरदार में हैं. इसके अलावा लक्ष्मण का रोल रवि दुबे ने किया है. मंदोदरी और शूर्पणखा के किरदार में काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह हैं. अरुण गोविल, कुणाल कपूर जैसे कलाकार भी फिल्म में शामिल हैं. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर का है, जो फिल्म को और खास बनाएगा.

ये भी पढ़े- Bhooth Bangla Song: भूत, मस्ती और OG स्वैग…, अक्षय कुमार के नए गाने की झलक

हालांकि, खास बात है कि यह सिर्फ ‘रामायण’ का फर्स्ट कट ही दिखाया गया था. जिसका मतलब है कि यह मेकर्स की तरफ से एक टेस्ट एक्सपेरिमेंट था. हाल ही में जानकारी मिली थी कि रामायण के VFX पर काम चल रहा है. अगले 300 दिनों तक सिर्फ इसी वीएफएक्स पर काम किया जा रहा था. लेकिन यह फिल्म दो पार्ट में आएगी. फिल्म का दूसरा हिस्सा 2027 दिवाली पर रिलीज होगा. दरअसल इस फिल्म को लेकर काफी तगड़ा बज बना हुआ है।

ये भी पढ़े- Rashmika-Vijay के वेडिंग फंक्शन की शुरुआत, सामने आई शादी से जुड़ी डिटेल्स

Back to top button