
Ind vs Zim: जिम्बाब्वे से जीतकर भी खुश नहीं सूर्या, टीम इंडिया की इस कमजोरी पर सवाल
T20 World Cup 2026: भारत ने जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखीं हैं, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव जीत से संतुष्ट नहीं दिखे. चेपॉक में 256 रन बनाने के बाद भी भारत ने 184 रन लुटाए।
T20 World Cup 2026 India vs Zimbabwe: अभिषेक शर्मा-हार्दिक पांड्या की फिफ्टी और अर्शदीप सिंह के जबरदस्त स्पेल की मदद से भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में वापसी की. गुरुवार (26 फरवरी) को चेन्नई में हुए करो या मरो वाले मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ सुपर आठ फेज में भारत की एक जीत और एक हार हो गई है, जो वेस्टइंडीज के बराबर है। साउथ अफ्रीका ने अब तक दो मैचों में दो जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
जिम्बाब्वे से जीतकर भी खुश नहीं सूर्यकुमार
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद जीत की खुशी तो जताई लेकिन वेस्टइंडीज कते खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले एक कमजोरी की ओर इशारा भी किया. सूर्या ने बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा, ”मुझे लगता है कि हम सब कुछ पीछे छोड़ना चाहते थे. हमने लीग स्टेज या अहमदाबाद में पिछले गेम में जो किया, उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा. हमारे वीडियो एनालिस्ट ने सभी बैटर्स और बॉलर्स के लिए एक स्लाइड तैयार की थी, जिसमें बताया गया था कि हमने पिछले साल क्या अच्छा किया है. हमने उसे देखा, उससे बहुत पॉजिटिविटी ली और क्लैरिटी के साथ यहां आए. टॉप ऑर्डर से लेकर नंबर सात तक के योगदान के साथ, मुझे लगता है कि हमारे परफॉर्मेंस में शायद ही कुछ कमी थी.”
टीम इंडिया ने कैसे किया जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रदर्शन
कप्तान सूर्या ने यह भी बताया कि टीम ने इस अहम मैच से पहले पुरानी गलतियों को पीछे छोड़ने की कोशिश की. उन्होंने कहा- हमने लीग स्टेज या पिछले मैच के बारे में ज्यादा नहीं सोचा. हमारे वीडियो एनालिस्ट ने पिछले एक साल के सकारात्मक प्रदर्शन का प्रेजेंटेशन तैयार किया था. उससे हमें आत्मविश्वास मिला और हम पूरी स्पष्टता के साथ मैदान पर उतरे. उन्होंने बल्लेबाजी इकाई की सराहना करते हुए कहा कि टॉप ऑर्डर से लेकर नंबर सात तक सभी का योगदान रहा और प्रदर्शन लगभग संपूर्ण था।
ये भी पढ़े- क्रिकेटर Rinku Singh पर टूटा दुखों का पहाड़, कैंसर से जूझ रहे पिता का निधन
भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार वापसी करते हुए 4 विकेट पर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद यह प्रदर्शन टीम के लिए बेहद जरूरी था. हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे कभी भी जीत की स्थिति में नहीं दिखी, फिर भी उसने 6 विकेट पर 184 रन बना लिए. छठे गेंदबाज के तौर पर उतरे शिवम दुबे ने दो ओवर में 46 रन खर्च किए, जिसने भारतीय कप्तान को चिंतित किया।





