स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है मूंग दाल कढ़ी, जानें रेसीपी

Moong Dal Kadhi

भोजन के साथ बेसन की कढ़ी का स्वाद सभी को बेहद पसंद होता है लेकिन आज हम बात मूंग दाल कढ़ी की करेंगे।

यह कढ़ी न सिर्फ स्वाद में बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

इस कढ़ी का स्‍वाद बेसन की बनी कढ़ी से एकदम हटकर होता है और घर में बड़ी आसानी से सिर्फ 20 मिनट में बन जाती है।

तो आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है मूंग दाल कढ़ी।

मूंग दाल कढ़ी बनाने के लिए सामग्री-

-मूंग दाल- 1 कप

-दही- 2 कप

-हींग- चुटकी भर

-मेथीदाना- 1/2 छोटी चम्‍मच

-जीरा- 1/2 छोटी चम्‍मच

-हल्दी पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच

-अदरक- 1 इंच टुकड़ा

-लहसुन की कली- 2 या 3

-प्‍याज- 1

-हरी मिर्च- 2-3

-लाल मिर्च- 1/4 छोटी चम्मच

-नमक- स्‍वादानुसार

-हरा धनिया- आवश्‍यकतानुसार

-तेल- तलने के लिए

-करी पत्ता

-साबुत लाल मिर्च- 2-3

मूंग दाल कढ़ी बनाने की आसान विधि-

सबसे पहले मूंग की दाल को अच्‍छी तरह धोकर कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

फिर दाल को दरदरा पीस लें और इसे दो हिस्‍से में बांट लें।

एक हिस्‍से को दही में मिक्‍स करें और दूसरे से पकौड़ियां बना लें।

फिर कढ़ी बनाने के लिए कढ़ाही में सारे सूखे मसाले डालें।

अब इसमें प्‍याज, अदरक और लहसुन डालकर कुछ देर के लिए भूनें।

इसके बाद इसमें कढ़ी के तैयार घोल को डालें और उबलने के लिए मीडियम आंच पर रख दें।

15 मिनट बाद गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें।

आपकी मूंग दाल की टेस्‍टी कढ़ी बनकर तैयार है।

Leave a Reply

Back to top button