
Delhi में वारदात की साजिश नाकाम… फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल
Faridabad Encounter: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़े अपराध की साजिश नाकाम कर दी गई। हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने कार्रवाई करते हुए बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली
पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश इलाके में सक्रिय है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। टीम ने सूरजकुंड के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे काबू कर लिया गया।
यह भी पढ़ें…
गुरुग्राम में झुग्गी-झोपड़ियों तक पहुंचेगी “सेहत की गाड़ी”, चौथी मोबाइल मेडिकल यूनिट रवाना
आरोपी की पहचान और आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार बदमाश की पहचान धर्मवीर उर्फ बाबू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सरूरपुर इलाके में ज्वेलर्स की दुकान पर हुई लूट की घटना में शामिल था और लंबे समय से पुलिस की नजर में था।
अस्पताल में चल रहा इलाज
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके नेटवर्क और संभावित साजिशों का खुलासा हो सके।
यह भी पढ़ें…
MDU पहुंचे CJI सूर्यकांत… भावुक होकर बोले- इसी कैंपस ने संवारा मेरा भविष्य
पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई करने से एक बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया गया। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें…





