
IPL 2026: KKR को लगा दोहरा झटका, हर्षित राणा के बाद एक और गेंदबाज चोटिल
IPL 2026: चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को शनिवार को एक और झटका लगा है। उसके प्रमुख तेज गेंदबाज आकाश दीप पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) से बाहर हो गए।
IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। KKR आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। हर्षित राणा के बाद अब तेज गेंदबाज आकाश दीप भी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तेज गेंदबाज आकाश दीप किसी चोट के कारण इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे, जिससे टीम की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।
KKR से बाहर हुए आकाश दीप
क्रिकबज के रिपोर्ट के मुताबिक, आकाश दीप को आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन वह 18 मार्च से कोलकाता में शुरू हुए प्री-सीजन कैंप में शामिल नहीं हो पाए। आकाश बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में चोट से उबरने के लिए रिहैब कर रहे हैं, हालांकि उनकी वापसी कब होगी, यह अभी साफ नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक केकेआर के एक अधिकारी ने बताया कि आकाश दीप अब पूरे आईपीएल 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं।
तब वह पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे थे। उन्होंने पहली पारी में केवल 13 ओवर और दूसरी पारी में सात से कम ओवर फेंके थे। तब से वह बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उन्होंने बुधवार से यहां शुरू हुए केकेआर के अभ्यास शिविर में हिस्सा नहीं लिया। सूत्र ने कहा कि पूरी तरह से फिट होकर वापसी करने में काफी समय लगेगा। इस तरह की चोट में फिट होने के लिए लगभग 10 सप्ताह का समय लगता है। लेकिन इस मामले में इससे भी अधिक समय लग सकता है।
कमजोर होता गेंदबाजी आक्रमण
राणा पहले ही चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए हैं और अब आकाशदीप का बाहर होना टीम के लिए चिंता की बात है। तीन बार की विजेता कोलकाता का गेंदबाजी आक्रमण इससे कमजोर होता जा रहा है। ऐसे में टीम की नजरें अब गेंदबाजी अटैक को मजबूत करने पर होंगी।





