
चिलचिलाती गर्मी में ठंडक का रामबाण: घर पर बनाएं ये हेल्दी देसी शरबत
Health Tips: गर्मियों में कुछ अगर ठंडा-ठंडा पीने को मिल जाए तो तुरंत रिलैक्स महसूस होता है, लेकिन कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कुछ नेचुरल चीजों से बनने वाले ट्रेडिशनल शरबत के बारे में जो शरीर को अंदर से ठंडा बनाए रखने के साथ ही न्यूट्रिएंट्स से भी भरपूर होते हैं.
गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट करने के साथ ही अंदर से ठंडा बनाए रखने की जरूरत होती है. ऐसे में सिर्फ सादा पानी पीने की बजाय हेल्दी ड्रिंक्स को अपने रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए. भारतीय घरों में गर्मियों में कई नेचुरल चीजों से शरबत तैयार किए जाते हैं जो न सिर्फ आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करके तुरंत एनर्जी देते हैं, बल्कि कई तरह के पोषक तत्व भी इससे मिलते हैं. ये शरबत आपके पेट को ठंडा रखते हैं और लू से बचाए रखने से लेकर डाइजेशन में सुधार करने तक कई फायदे भी मिलते हैं.
अलग-अलग तरह के शरबत के सेहत को कई फायदे होते हैं, इसलिए गर्मी से राहत पाने के लिए फ्रिज से सीधे पानी निकालकर पीने की बजाय आप शरबत भी पी सकते हैं. इस आर्टिकल में जानेंगे कुछ अलग-अलग शरबत की रेसिपी, जिसे आप इस समर ट्राई कर सकते हैं और गर्मी के मौसम में भी कूल, हेल्दी बने रह सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं.
बेल का शरबत:
गर्मी के दिनों में बेल का शरबत पीना बेहतरीन रहता है, क्योंकि ये न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि इससे लू से भी बचाव होता है. ये आपके डाइजेशन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है और त्वचा को भी हेल्दी बनाता है. पके हुए बेल का गूदा निकालकर अच्छी तरह से मैश कर लें. सारे रेशे अलग कर दें और फिर गिलास में पानी, कुछ आइस क्यूब्स डालें. बेल का पल्प जरूरत के मुताबिक एड करें. इसें गुड़ या चीनी का यूज करें. साथ में काला नमक, काली मिर्च, भुना जीरा पाउडर डालें.

सत्तू का शरबत:
गर्मी में सत्तू का शरबत भी बढ़िया रहता है. इसके लिए सत्तू को गिलास में डालें, इसमें आइसक्यूब्स, पानी एड करें और अच्छी तरह से घोल लें. अब बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च इसमें डालें, नींबू का रस निचोड़े. बेसिक मसाले जैसे भुना जीरा पाउडर, काला नमक एड करें. बस तैयार है आपका टेस्टी शरबत जो प्रोटीन से भी भरपूर है.

गुलाब का शरबत:
गर्मियों में गुलाब का शरबत भी तुरंत रिलैक्स फील करवाता है. इसके लिए आप या तो मार्केट से गुलाब का सिरप खरीद सकते हैं या फिर देसी गुलाब की पंखुड़ियों को साफ करके पानी में उबाल लें. इसे छानें और फिर चीनी, नींबू के फूल डालकर सिरप तैयार करें. इसमें रोज एसेंस मिलाएं और शीशे के जार में भरकर स्टोर कर लें, जरूरत पड़ने पर तुरंत शरबत बनाकर सर्व करें.

सौंफ का शरबत:
आपको सबसे पहले सौंफ को पानी में भिगोकर ओवरनाइट के लिए छोड़ देना है. इसके बाद अगले दिन मिक्सी में डालकर पीस लें. फिर धागे वाली मिश्री के साथ इसका सिरप तैयार कर लें. इसके बाद आप इससे दूध या पानी के साथ शरबत बनाकर तैयार कर सकते हैं.

खस का शरबत:
गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए खस भी एक पारंपरिक शरबत है जो बेहद फायदेमंद रहता है. इसके लिए आप खस की जड़ों क अच्छी तरह से धोने के बाद पानी में डालकर उबाल लें. इसे आपको कम से कम 20 मिनट तक उबालने हां. इसमें आप चीनी डालकर चाशनी जैसी तैयार करें. ये सिरप बनकर तैयार हो जाएगा इसमें आप फूड कलर एड कर सकते हैं जो ऑप्शनल है. इसके टेस्ट को इनहैंस करने के लिए आप खस का एसेंस मिलाएं. अब जब भी जरूरत हो तो ये सिरप गिलास में डालें. ठंडा पानी एड करें और एंजॉय करें.

डिस्क्लेमर (Disclaimer):
यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें बताए गए शरबत और उनके फायदे पारंपरिक अनुभवों और सामान्य स्वास्थ्य जानकारी पर आधारित हैं। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। यदि आपको किसी प्रकार की एलर्जी, बीमारी या विशेष स्वास्थ्य समस्या है, तो इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। किसी भी सामग्री का उपयोग अपनी जिम्मेदारी पर करें।





