
Bihar Board: लिख के ले लो 95% आएंगे… भाई ने बढ़ाया हौसला, मैंने कर दिखाया
Bihar Board Result Out: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में इस बार कॉमर्स स्ट्रीम में आदिति कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है। राजधानी पटना की रहने वाली आदिति ने 500 में से 480 अंक हासिल कर अपनी मेहनत का परचम लहरा दिया।
10वीं में चूकीं, 12वीं में बन गईं टॉपर
आदिति ने बताया कि 10वीं में वह स्टेट टॉपर बनने से चूक गई थीं, लेकिन तभी उन्होंने ठान लिया था कि 12वीं में टॉप करना है। इसी लक्ष्य के साथ उन्होंने तैयारी शुरू की और लगातार मेहनत जारी रखी।
42 मॉक टेस्ट से बनाई रणनीति
अपनी सफलता के पीछे आदिति ने खास रणनीति अपनाई। उन्होंने परीक्षा से पहले 42 मॉक टेस्ट दिए, जिससे उन्हें अपने कमजोर और मजबूत विषयों का सही आकलन हुआ। यही अभ्यास उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी साबित हुआ।
परिवार का बड़ा योगदान
आदिति के पिता बाकरगंज के इलेक्ट्रिक मार्केट में एक छोटी दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।
आदिति अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और खासकर अपने बड़े भाई अदम्य को देती हैं, जिन्होंने हर मुश्किल समय में उनका हौसला बढ़ाया।
यह भी पढ़ें…
सम्राट चौधरी ने बढ़ाया नीतीश कुमार का कद… इतिहास के महान शासकों से की तुलना
शिक्षकों को दिया श्रेय
आदिति ने अपने सभी शिक्षकों का भी धन्यवाद किया। उनका कहना है कि सही मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास से ही यह सफलता संभव हो पाई।
यह भी पढ़ें…
Bihar Board में बेटियों का दबदबा… पूर्णिया की 3 छात्राएं टॉपर वेरिफिकेशन में शामिल
आगे का लक्ष्य—CA बनना
आदिति का सपना अब चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का है। वह आगे कॉमर्स की पढ़ाई जारी रखते हुए CA की तैयारी करना चाहती हैं।
आदिति कुमारी की यह सफलता साबित करती है कि मेहनत, सही रणनीति और परिवार का सहयोग हो तो सीमित संसाधनों में भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी कहानी आज हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।
यह भी पढ़ें…





