
Varanasi News: वाराणसी में सिलेंडर ब्लास्ट से भरभराकर ढहा घर, दो लोगों की मौत
Varanasi News In Hindi: लहरतारा में एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी. इस दुर्घटना में गंभीर रूप से दो अन्य घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में जारी है
Varanasi News In Hindi: वाराणसी के लहरतारा गांव में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक मकान ढह गया, जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गैस लीकेज के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में गैस लीक के कारण सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।
गैस लीकेज से सिलेंडर फटा
वाराणसी के मडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में आज सुबह करीब 7.30 पर LPG का चूल्हा जलाते समय तेज धमाके से एक मंजिला मकान ताश के पत्ते की ढह गया, इस घटना में कुल 4 लोग मलबे में दब गए, जिसमें एक भाई और बहन की मौत हो गई और एक भाई और मां घायल हैं, जिन्हें BHU ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
#वाराणसी 🚨
सिलेंडर ब्लास्ट से घर में मचा कहर, 2 की मौत• वाराणसी के मडुवाडीह थाना अंतर्गत लहरतारा क्षेत्र की घटना
• घर में सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत
• 2 घायल, ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
• मौके पर पुलिस अधिकारी और फोर्स तैनात#Varanasi #BreakingNews… pic.twitter.com/EkFV84TyRQ— Live New India (@livenewindia01) March 24, 2026
CCTV भी आया है सामने
इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें LPG से धमाके की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना LPG रिसाव से हुई है, वहीं मौके पर भारी संख्या में फोर्स, NDRF के साथ बम स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी मौजूद हैं, जो घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर आने के बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया, जिसमें मकान के मलबे से चारों लोगों को निकाल BHU ट्रामा सेंटर भेजा गया।
ये भी पढ़े- UP News: अंधविश्वास में की हद पार, “बलि” के लिए युवक ने काट डाली गर्दन…
पुलिस का सामने आया बयान
इस घटना में जिले के अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर शिवहरी मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आज सुबह कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि लहरतारा इलाके में एक मकान ध्वस्त हो गया है, जिसकी सूचना पर तत्काल मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा, NDRF, SDRF, बम स्क्वायड टीम और फरेंसिक टीम के साथ सीनियर अधिकारियों को भेजा गया।
ये भी पढ़े- प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में बड़ा एक्शन, पूर्व सपा विधायक समेत 7 नामजद..
इस घटना में बहन प्रीति और भाई ओम कुमार चौधरी की मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने कर दी है, जबकि अमन और गिरजा देवी घायल हुई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल वाले मकान में LPG का चूल्हा और दो LPG के सिलेंडर मलबे से दबे हुए मिले हैं, जिसे फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। अभी भी धमाके में गिरे मकान के मलबे को JCB से हटाया जा रहा है और घटनास्थल को रिचेक किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Ghaziabad News: “पत्नी पर शक… और फिर चली गोलियां, दोस्त समेत दो की हत्या”





