
“Box Office Clash: एक्शन vs हॉरर-कॉमेडी, आमने-सामने अक्षय और रणवीर”
Bhooth Bangla Movie: करीब 25 साल लंबे गैप के बाद अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन एक साथ दर्शकों को हंसी का डबल डोज देने के लिए तैयार हैं। अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की आइकोनिक जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) के साथ यह जोड़ी हॉरर-कॉमेडी के उसी दौर को वापस लाने की तैयारी में है, जिसने कभी ‘भूल भुलैया’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी। हालांकि इस बार मुकाबला कड़ा है क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्मों का बोलबाला है। विशेष रूप से रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इस वक्त कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है, लेकिन अक्षय कुमार अपनी फिल्म के कंटेंट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।
धुरंधर 2 से मुकाबले पर बोले अक्षय
हाल ही में अक्षय कुमार ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने धुरंधर 2 संग अपनी आगामी फिल्म भूत बंगला के क्लैश को लेकर भी बात की है और कहा है-लना की जाए हमारी फिल्म और धुरंधर द रिवेंज के बीच तो उनकी फिल्म एक दर्शक वर्ग के लिए जिसमें एक्शन को अलग लेवल पर दिखाया गया है और वह एक एडल्ट फिल्म है।जबकि हमारी फिल्म (भूत बंगला) एक पारिवारिक फिल्म है, जिसे आप अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं।
निर्देशक प्रियदर्शन का दृष्टिकोण
दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन भी अक्षय की बात से इत्तेफाक रखते हैं। उनका कहना है कि दर्शक हर तरह का सिनेमा पसंद करते हैं और उन्हें एक ही सांचे में बांधना गलत है। उन्होंने तर्क दिया कि ‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी फ़िल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन लगातार एक जैसा कंटेंट देखने के बाद दर्शक कुछ अलग और ताज़ा भी चाहते हैं। प्रियदर्शन के अनुसार, जो लोग ‘धुरंधर’ जैसी डार्क फिल्में देखते हैं, वे ‘भूत बंगला’ जैसी मनोरंजक फिल्मों का भी आनंद ले सकते हैं। ब्रेक के तौर पर कॉमेडी फिल्में हमेशा से दर्शकों की पहली पसंद रही हैं।
क्या ‘भूत बंगला’ रच पाएगी इतिहास?
10 अप्रैल को रिलीज होने वाली ‘भूत बंगला’ के पास एक बड़ा मौका है। जहां रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ युवाओं और एक्शन प्रेमियों को लुभा रही है, वहीं अक्षय की फिल्म फैमिली ऑडियंस को टारगेट करेगी। ₹1300 करोड़ कमाने वाली पहली ‘धुरंधर’ के बाद अब सीक्वल के धमाके के बीच, अक्षय कुमार की यह साहसी कोशिश बॉलीवुड में संतुलन बनाने का काम कर सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रियदर्शन का जादू एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार के ‘कॉमेडी किंग’ वाले टैग को और मजबूती दे पाता है या नहीं।
ये भी पढ़े- रैपर Badshah ने रचाई दूसरी शादी? तस्वीरों ने मचाया तहलका…





