
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद UP में बड़ा फैसला, झूठी FIR पर अब दर्ज होगा केस
UP Low and Order: उत्तर प्रदेश में अब झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी एफआईआर में दर्ज तथ्य जांच के दौरान गलत पाए जाते हैं, तो ऐसे मामलों में झूठी जानकारी देने वाले और फर्जी गवाही करने वालों के खिलाफ अनिवार्य रूप से मुकदमा दर्ज किया जाए।
DGP का स्पष्ट संदेश: लापरवाही बर्दाश्त नहीं
डीजीपी ने अपने आदेश में कहा है कि इस तरह के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर मामले की गंभीरता से जांच की जाए और यदि शिकायत झूठी साबित होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सख्ती
यह कदम इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद उठाया गया है। हाईकोर्ट ने 14 जनवरी को पुलिस को आदेश दिया था कि विवेचना के दौरान यदि किसी मामले में गलत तथ्य सामने आते हैं, तो ऐसे मामलों की सूची तैयार की जाए और दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाए।
क्या होंगे नए प्रावधान?
नए निर्देशों के तहत:
झूठी एफआईआर दर्ज कराने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा
गलत जानकारी देने वाले गवाहों पर भी कार्रवाई होगी
विवेचना के दौरान तथ्य छिपाने या तोड़-मरोड़ कर पेश करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा
ऐसे मामलों की अलग से निगरानी और सूची तैयार की जाएगी
यह भी पढ़ें…
Lucknow में पोस्टर पॉलिटिक्स… सपा शासन को बताया ‘ल्यारी राज’
क्यों जरूरी है यह कदम?
पुलिस और न्यायिक व्यवस्था में लंबे समय से झूठे मुकदमों की समस्या एक बड़ी चुनौती रही है। इससे न केवल निर्दोष लोगों को परेशानी होती है, बल्कि असली मामलों की जांच भी प्रभावित होती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस सख्ती से न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जी मुकदमों पर लगाम लगेगी।
यह भी पढ़ें…
राजधानी में खनन माफिया बेखौफ… काकोरी में दिनदहाड़े खोदी जा रही LDA जमीन
आम लोगों के लिए क्या संदेश?
इस आदेश के बाद अब लोगों को शिकायत दर्ज कराते समय पूरी सतर्कता बरतनी होगी। गलत या भ्रामक जानकारी देना अब गंभीर कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।
उत्तर प्रदेश पुलिस का यह कदम न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इन निर्देशों को जमीनी स्तर पर कितना प्रभावी तरीके से लागू किया जाता है और क्या इससे झूठे मुकदमों की संख्या में कमी आती है।
यह भी पढ़ें…





