Hrithik Roshan की GF सबा आजाद को हुई खतरनाक बीमारी, घट गया 4 किलो वजन

Hrithik Roshan’s GF Saba Azad: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस-सिंगर सबा आजाद बीमार हैं। सबा ने खुद हॉस्पिटल से तस्वीर शेयर बताया कि उन्हें साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस नाम का इन्फेक्शन हुआ है।

Hrithik Roshan’s GF Saba Azad: एक्टर-सिंगर सबा आजाद को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और इसका कारण साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस नाम का पैरासाइट इन्फेक्शन है। जिसके चलते उनका वजन अचानक 4 किलो तक घट गया। सबा ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है और उसके साथ अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस मुश्किल समय में उनका हौसला बनाए रखा।

सबा आजाद की हुई हालत खराब

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जिंदगी के सबसे बुरे 14 दिन. साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस (Cyclospora cayetanensis) तू कितना गंदा और खतरनाक है. जो इंसान सिर्फ घर का खाना खाती है और हर जगह अपनी पानी का बोतल साथ लेकर चलती है, उसको इस पेट के कीड़े ने अचानक पकड़ लिया, तो भी तब जब मेरे लिए साल का सबसे बिजी वक्त चल रहा है. इन दो हफ्तों में मैंने 4 किलो वजन घटा लिया है, जो मेरे पास फालतू भी नहीं था. और मैं मुश्किल से चल पा रही हूं. एक दिन मैं दिन में दो बार ट्रेनिंग कर रही थी, पुल-अप्स कर रही थी, भारी वेट्स उठा रही थी, और आज मैं आधी हो चुकी हूं, इतनी ताकत नहीं बची कि एक टूथपिक भी उठा सकूं, वेट्स तो दूर की बात है.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saba Azad (@sabazad) 

 

खाने की स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने आगे लिखा, “तो कृपया, अपने पेट की सेहत के लिए, अपनी सलाद की पत्तियों और सब्जियों को ऐसे धोएं जैसे आपकी जिंदगी इस पर निर्भर करती है-क्योंकि कभी-कभी सच में ऐसा होता है। अब हम सब्जियां धोने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर रहे हैं।”

लास्ट में सबा ने बताया कि उनकी तस्वीर ऋतिक रोशन ने ली, जो मेरे खराब मूड में भी हंसी ढूंढ लेते हैं। साथ ही मजाकिया अंदाज में लिखा, “मैं जितनी दिख रही हूं, उतनी दुबली नहीं हुई हूं, बेड बड़ा है और एंगल वाइड है।”

ये भी पढ़े- Kriti Sanon: शादी के सवाल पर भड़कीं कृति सेनन, बोलीं- ‘चाची मत बनिए’

सबा 2021 से ऋतिक को डेट कर रही हैं

ऋतिक और सबा 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को डिनर डेट्स और करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में साथ देखा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद दोनों ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ भी नजर आए। अर्सलान और सुजैन भी 2022 से डेट कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- सुपरस्टार राम चरण की धमाकेदार वापसी! इंजरी के बाद ‘पेड्डी’ के सेट पर लौटे…

Back to top button