
Ramayana से क्लैश नहीं चाहते कार्तिक, रोमांटिक फिल्म की दृश्यम 3 से होगी टक्कर
Kartik Aaryan: रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट 1’ से क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की म्यूजिकल ड्रामा को अक्टूबर में रिलीज करने का निर्णय लिया है।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन और श्रीलीला एक म्यूजिकल ड्रामा में साथ नजर आएंगे, जिसका अभी के लिए नाम ‘तू मेरी जिंदगी है’ (Tu Meri Zindagi Hai) रखा गया है। खबरों के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह पक्की करने की एक सोची-समझी रणनीति के तहत, फिल्ममेकर अनुराग बसु इस फिल्म की शूटिंग तेजी से पूरी कर रहे हैं। यह फैसला इस उम्मीद के बीच लिया गया है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में छा जाएगी।
शूटिंग पूरी करने में जुटे मेकर्स
अनुराग बसु इन दिनों कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म ‘तू मेरी जिंदगी है’ की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग सेट द्प्नो की पिक्स भी वायरल हुई थीं। एक फोटो में श्रीलीला को नीले रंग का टॉप और उसके साथ मैचिंग रिप्ड जींस और लाल रंग की बीनी पहने हुए देखा गे था। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन रफ-टफ लुक में दिखाई दिए।
रामायण से नहीं दृश्यम 3 से होगी भिड़ंत
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनुराग बसु अपनी फिल्म को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अनुराग और फिल्म के मेकर्स बॉक्स ऑफिस पर कुछ राहत चाहते हैं। वे ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्म से बिना किसी टक्कर के बजाय सिनेमाघरों में अपनी फिल्म को आराम से चलाना चाहते हैं।
मई में सिर्फ एक बड़ी फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) रिलीज हो रही है। इसलिए, प्रोड्यूसर भूषण कुमार और अनुराग मई में ही अपनी फिल्म रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Ramayana: रणबीर को देख मंत्रमुग्ध हुआ लॉस एंजेलिस! फैंस बोले ‘फिल्म नहीं इमोशन…’
क्या है फिल्म का टाइटल
‘तू मेरी जिंदगी है’ मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट के ‘आशिकी 3’ (Aashiqui 3) होने की अफवाहें थीं, लेकिन प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट और भूषण कुमार के बीच पेशेवर अलगाव के बाद, इसे एक अलग कहानी के रूप में फिर से तैयार किया। ‘आशिकी’ फ्रैंचाइजी से सीधे तौर पर जोड़े बिना पुरानी यादों को जिंदा रखा जा सके।
ये भी पढ़े- Melody Queen Alka Yagnik की दर्दभरी कहानी: हियरिंग प्रॉब्लम ने रोकी सिंगिंग, इंटरव्यू में छलका दर्द




