UP News: शादी के अगले ही दिन अस्पताल पहुंचा दूल्हा, सुहागरात पर हुआ कुछ ऐसा…

UP News: रामपुर में शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने पति को ठुकरा दिया और मारपीट कर दी. विवाद बढ़ने पर दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया. मामले की जांच जारी है.

UP News: यूपी के रामपुर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। शादी के सात फेरे पूरे होने के कुछ घंटों बाद ही नई नवेली दुल्हन सुहागरात की रात भड़क उठी। उसने पति को अपने करीब आने से साफ मना कर दिया। जब पति ने अपनी अर्धांगिनी को समझाने की कोशिश की तो मामला हद से आगे बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई। दोनों परिवारों की ओर से इस रिश्ते को स्वीकारा गया।

सुहागरात के समय क्या हुआ?

मिली जानकारी के मुताबिक, सुहागरात के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के करीब आने की कोशिश की. उसने अपना हाथ दुल्हन के हाथ पर रखने की कोशिश की. मगर ये बात दुल्हन को पसंद नहीं आई. दुल्हन ने दूल्हे को अपने करीब ही नहीं आने दिया. जब दूल्हे ने जिद की तो दुल्हन ने उसकी पिटाई ही कर डाली. यहां तक की दुल्हन ने दूल्हे के गाल पर चाटा भी जड़ दिया.

दूल्हन ने जड़ दिया थप्पड़

मामला परिवार के पास पहुंचा. जैसे ही घटना की जानकारी दुल्हन के परिवार को हुई, वह भड़क गए. उन्होंने दूल्हे की ही पिटाई कर डाली और उसका सिर फोड़ डाला. अब दूल्हा अस्पताल में इलाज करवा रहा है. दूल्हे का कहना है कि लड़की किसी से प्यार करती है. उसने जबरन शादी की है. दूल्हे ने अपने लिए इंसाफ की मांग की है.

ये भी पढ़े- UP News: लड़के-लड़कियों के अश्लील वीडियो वायरल होने से हड़कंप, गांव में फोर्स तैनात

पंचायत तक पहुंचा पूरा मामला

मामला यहीं नहीं थमा, रातभर चला ड्रामा सुबह होते ही पंचायत तक भी पहुंच गया। दोनों पक्ष के परिवार की ओर से समझौते की कोशिश की गई। पंचायत में मामले को लेकर काफी समय तक बहस चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। दुल्हन अपनी बात से टस से मस नहीं हुई।

ये भी पढ़े- Crime News: ‘निर्वस्त्र पूजा’ के नाम पर बहू का उत्पीड़न, ससुराल पक्ष पर गंभीर धाराएं

Back to top button