UP News: लड़के-लड़कियों के अश्लील वीडियो वायरल होने से हड़कंप, गांव में फोर्स तैनात

Agra Viral Video: यूपी के आगरा में आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सनसनी मच गई है। इस प्रकरण में शामिल दो मुख्य युवकों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है

Agra Viral Video: एक दिन पूर्व इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए दो छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो क्लिप्स के मामले में एक छात्रा के स्वजन की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एवं आइटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्वजन का आरोप है कि उनकी बेटी का बहला फुसलाकर जाल में फंसाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो से मचा हड़कंप

आगरा जिले के एक गांव के रहने वाले किशोर-किशोरियों के दर्जनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वीडियो में तीन किशोर दो किशोरियों के साथ बंद कमरे और होटल में अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य युवक वीडियो बना रहा है. सोमवार को जैसे ही यह वीडियो  इंटरनेट पर फैला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश वीडियो फैला पैदा हो गया.

ये भी पढ़े- Crime News: ‘निर्वस्त्र पूजा’ के नाम पर बहू का उत्पीड़न, ससुराल पक्ष पर गंभीर धाराएं

बड़ी संख्या में वीडियो लीक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये वीडियो लगभग तीन महीने पहले बनाए गए थे। उस वक्त यह मामला शांत था, लेकिन सोमवार को अचानक इतनी बड़ी संख्या में वीडियो लीक होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वीडियो में चेहरों की पहचान स्पष्ट होने के कारण पीड़ित किशोरियों के परिवारों को भारी सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ रहा है। जैसे ही वीडियो वायरल हुए, संबंधित गांवों में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़े- Kanpur यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की बेटी से गैंगरेप की कोशिश, हिरासत में 3 छात्र

थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तार किशोरों से पूछताछ जारी है। पुलिस वायरल वीडियो के स्रोत और इसमें शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- UP News: पुलिस कस्टडी में लंगड़ाता दिखा मौलाना, CM योगी की मां पर की थी टिप्पणी

Back to top button