
Aditya Dhar ने चुराई ‘धुरंधर 2’ की कहानी? इस फिल्म मेकर ने लगाया आरोप
Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 को ब्लॉकबस्टर सफलता मिल रही है. हालांकि ये फिल्म विवादों में फंस गई है. दरअसल एक फिल्म मेकर ने धुरंधर 2 पर उनकी स्क्रिप्ट कॉपी करने का आरोप लगाया है.
Dhurandhar 2: आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ जहां बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही है, और खूब तारीफें बटोर रही है, वहीं इसे लेकर एक राइटर ने बड़ा दावा किया है। संतोष कुमार आरएस नाम के एक राइटर ने आदित्य धर पर उनकी कहानी चोरी करके ‘धुरंधर 2’ बनाने का आरोप लगाया है। संतोष कुमार आरएस ने यह दावा मीडिया के सामने किया और यह तक कहा कि वह आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म बनाना चाहते थे, पर उनकी स्क्रिप्ट चुराकर आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ बना दी। इसे उन्होंने ‘राजनीतिक प्रोपेगैंडा’ बना दिया।
धुरंधर के मेकर्स पर लगे आरोप
राइटर और फिल्ममेकर संतोष कुमार आरएस ने यह दावा किया है कि उन्होंने ही धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट लिखी है. वो इस फिल्म को आदित्य रॉय कपूर के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन आदित्य धर ने उनकी कहानी चोरी करके धुरंधर 2 बना दी है. उन्होंने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की भी बात की है. उनका कहना है कि वो काफी दुखी हैं.
संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि फिल्म धुरंधर 2 की कहानी उनकी 2023 की स्क्रिप्ट पर बेस्ड है. संतोष ने कहा कि उनके पास सबूत हैं, जिनमें स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में उनका रजिस्ट्रेशन भी शामिल है. उन्होंने ये भी कहा कि वो अब लीगल एक्शन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं.
मीडिया संग बातचीत में संतोष ने बताया कि धुरंधर-2 देखने के बाद उन्हें ये एहसास हुआ कि फिल्म और उनकी स्क्रिप्ट में काफी समानताएं हैं. उन्होंने कहा- आप सभी ने शायद धुरंधर 2 देखी होगी. यह हर जगह बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म देखने के बाद मुझे पता चला कि यह मेरी ही स्क्रिप्ट और कहानी है.
मैंने इसे 2023 में बड़ी मेहनत से लिखा था. मैंने इसे कई कंपनियों को सुनाया था, क्योंकि मुझे बताया गया था कि अगर मुझे फिल्म में बड़े स्टार्स को लेना है, तो किसी कॉर्पोरेट ऑर्गेनाइजेशन का सपोर्ट होना जरूरी है।
ये भी पढ़े- Ramayana से क्लैश नहीं चाहते कार्तिक, रोमांटिक फिल्म की दृश्यम 3 से होगी टक्कर
कौन हैं फिल्म मेकर संतोष
आईएमडीबी प्रोफाइल के मुताबिक संतोष कुमार RS कर्नाटक के शिवमोग्गा ज़िले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर के तौर पर अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया है। उन्होंने कन्नड़ फिल्म कैंपस क्रांति (2023) से अपने डायरेक्शन की शुरुआत की और अभी युवां रॉबिनहुड पर काम कर रहे हैं, जो 2026 में आने वाली एक पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर है.
क्या है धुरंधर 2 ?
फिल्म ‘धुरंधर 2′ में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में हैं, जबकि दूसरे कलाकारों में सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और गौरव गेरा शामिल हैं. फिल्म 26/11 हमलों और नोटबंदी जैसी असल घटनाओं से इंस्पायर्ड बताई जाती है और यह पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में एक हिंदुस्तानी जासूस की एंट्री और मिशन को कामयाब करने की कहानी पर बेस्ड है.
ये भी पढ़े- Ramayana: रणबीर को देख मंत्रमुग्ध हुआ लॉस एंजेलिस! फैंस बोले ‘फिल्म नहीं इमोशन…’




