
CSK vs PBKS: पंजाब के खिलाफ लौटेगा ‘येलो आर्मी’ का दबदबा? धोनी के बिना उतरेगी CSK
IPL 2026 CSK vs PBKS: चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आज एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इसमें एमएस धोनी खेलेंगे कि नहीं, इसको लेकर सस्पेंस है।
IPL 2026 CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सामने होगी। इस मुकाबले के साथ सीएसके सीजन का अपना पहला मैच जीतने उतरेगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से मुकाबला गंवाया था। वहीं, पंजाब किंग्स ने 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से मैच अपने नाम किया था।
धोनी-ब्रेविस नहीं खेलेंगे
आईपीएल में आज यानी शुक्रवार तीन अप्रैल को बड़ा मुकाबला है। चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने सामने होंगी। यानी दो किंग्स के बीच टक्कर होगी। मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है, जो सीएसके का होम ग्राउंड है। पहला मैच चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था, जो गुवाहाटी में हुआ था। उसके लिए धोनी गुवाहाटी नहीं गए थे, वे चेन्नई में ही थे। अचानक खबर मिली थी कि धोनी को काफ स्ट्रेन है। इसलिए वे पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। तब कहा गया था कि धोनी कम से कम दो हफ्ते तक मैच नहीं खेल पाएंगे।
पहले मैच में CSK की बैटिंग-बॉलिंग दोनों फीकी
सीएसके की पहले मैच में शुरुआत निराशाजनक रही थी। युवा खिलाड़ियों से भरी उसकी टीम गुवाहाटी में किसी भी विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और उसे राजस्थान के विरुद्ध करारी हार का सामना करना पड़ा। सीएसके अब उस हार को भुलाकर नए सिरे से अपना अभियान शुरू करने की कोशिश करेगी।
मजबूत नजर आ रही पंजाब
वहीं जहां तक पंजाब किंग्स का सवाल है तो उसने कुछ विषम परिस्थितियों से गुजरने के बाद गुजरात टाइटंस के विरुद्ध जीत हासिल की। उसे ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली के रूप में तीसरे नंबर का भरोसेमंद बल्लेबाज मिल गया है।
पंजाब किंग्स की गेंदबाजी भी मजबूत नजर आ रही है। अनुभवी स्पिनर युजवेंद्रा सिंह चहल ने टाइटंस के विरुद्ध अपनी लाइन और गति में विविधता से प्रभावित किया। उन्होंने बीच के ओवरों में रन प्रवाह रोका और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। उन्हें तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक का अच्छा सहयोग मिला।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्या।





